• support@answerspoint.com

सिन्धु सभ्यता के निवासियों की धार्मिक विशेषताएँ लिखिए। Write the religious characteristics of the inhabitants of Indus Civilization.

640

सिन्धु सभ्यता के निवासियों की धार्मिक विशेषताएँ लिखिए। Write the religious characteristics of the inhabitants of Indus Civilization.

1Answer


0

बहुदेववाद :- इस सभ्यता के निवासी देवी-देवताओं की आराधना करते थे तथा परम पुरुष व परम नारी की पूजा की जाती थी। कुछ ऐसी भी मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जिन पर नारी का चित्र अंकित है। इससे प्रतीत होता है कि इस सभ्यता के लोग मातृदेवी की पूजा करते थे।

मूर्ति पूजा :- यद्यपि खुदाई में किसी भी मन्दिर के अवशेष प्राप्त नहीं हुए, फिर भी ऐसा विश्वास किया जाता है कि ये लोग मर्ति पूजक थे। उत्खनन में अनेक लिंग मूर्तियाँ व योनि मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं। विद्वानों का मत है कि लोग सृष्टिकारिणी शक्ति के रूप में इनकी पूजा करते थे ।

शिवोपासना :- हड़प्पा की खुदाई से प्राप्त एक मुहर पर शिव की मूर्ति का आभास होता है। यह मूर्ति सिंहासन पर योग मुद्रा में अंकित है। इसके दायें ओर एक हाथी व व्याघ्र तथा बायीं ओर एक बारहसिंगा व भैंस हैं। सिंहासन के नीचे दो हिरण हैं। मूर्ति के सिर पर दो सींग हैं।

पशु पूजा व जल पूजा :- खुदाई से प्राप्त मुहरों पर पशुओं के चित्र अंकित हैं। इससे विद्वानों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि ये लोग पशुओं की पूजा भी करते थे। सिन्धु प्रदेश की खुदाई में जो जल कुण्ड प्राप्त हुआ है, उससे यह अनुमान लगाया गया है कि इस सभ्यता के व्यक्ति जल पूजा करते थे।

  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 640 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions