भारत में अंग्रेज-फ्रांसीसी संघर्ष में फ्रांसीसियों की असफलता के कारण। Reasons for the failure of the French in the Anglo-French conflict in India.
भारत में अंग्रेज-फ्रांसीसी संघर्ष में फ्रांसीसियों की असफलता के कारण। Reasons for the failure of the French in the Anglo-French conflict in India.
History
Indian History
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
भारत में अंग्रेज-फ्रांसीसी संघर्ष में फ्रांसीसियों की असफलता के निम्न कारण :-
अंग्रेजों का श्रेष्ठ सैनिक संगठन :- अंग्रेजों का सैनिक संगठन फ्रांसीसियों से कहीं उच्चकोटि का था। अंग्रेजों के सैनिक बहादुर तथा साहसी होने के साथ-साथ अनुशासित तथा कर्त्तव्यनिष्ठ थे। लेकिन फ्रांसीसी सैनिकों में न अनुशासन की भावना थी और न ही कर्तव्यनिष्ठा के गुण थे। उनको फ्रांस सरकार भी समुचित आर्थिक सहायता भी नहीं देती थी।
अंग्रेजों की व्यापारिक आर्थिक स्थिति का मजबूत होना :– भारत में अंग्रेजों की व्यापारिक व आर्थिक स्थिति फ्रांसीसियों से मजबूत थी । अंग्रेज साम्राज्य विस्तार के साथ-साथ व्यापारिक विकास पर भी विशेष ध्यान देते थे । इसके विपरीत फ्रांसीसी व्यापार विकास की अपेक्षा राज्य विस्तार को अधिक महत्व दे रहे थे। इस नीति के कारण ही फ्रांसीसी अंग्रेजो का सामना नहीं कर सके।
यूरोपीय राजनीति में फ्रांसीसियों का उलझना :- जिस समय भारत में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच संघर्ष चल रहा था, उस समय फ्रांस यूरोप में अनेक देशों से युद्ध में व्यस्त था, लेकिन इस समय इंग्लैण्ड यूरोपीय युद्धों से दूर था अतः वह भारत में अपने संघर्ष को उचित ढंग से संचालित कर रहा था। फ्रांसीसी यूरोप में उलझे रहने के कारण भारत में अपने संघर्ष का संचालन ठीक प्रकार से नहीं कर सकें। यह भी असफलता का मुख्य कारण है।
अंग्रेजों की शक्तिशाली नौ सेना :- फ्रांसीसियों की अपेक्षा अंग्रेजों की नौ सेना कहीं अधिक शक्तिशाली थी । अंग्रेज अपने युद्ध जलपोतों से फ्रांसीसी रसद लाने वाले जलपोतों को नष्ट कर देते थे। यह भी उनकी असफलता का मुख्य कारण था ।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer