1857 की क्रान्ति के सैनिक कारण दीजिए। Give military reasons for the revolt of 1857.
1857 की क्रान्ति के सैनिक कारण दीजिए। Give military reasons for the revolt of 1857.
History
Indian History
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
1857 ई. के विद्रोह का आरंभ कंपनी के फौज के सैनिकों की बगावत से हुआ ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की अनवरत युद्धों में विजय दिलाने वाले भारतीय सैनिक, जिनकी संख्या अंग्रेजों की तुलना में तिगुनी थी। एकाएक किन परिस्थितियों में विद्रोह हुए इसके निम्न कारण थे :–
भारतीय समाज के अभिन्न अंग है :- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिक भारतीय समाज के अभिन्न अंग थे जो भारतीयों की दुखद स्थिति से भली मांति परिचित थे। ब्रिटिश नीतियों के फलस्वरूप भारतीय हस्तशिल्प उद्योग के पतन और कृषकों की दयनीय आर्थिक दशा से भारतीय सैनिक ग्लानि से अपने आपको ही दोषी मानते थे।
भेदभाव की नीति :- कम्पनी की फौज के भारतीय सैनिकों को अंग्रेज सैनिक एवं अधिकारी अपमानित तो करते ही थे साथ ही उनके दायित्व के सफल प्रदर्शन के बाद भी उन्हें पदोन्नति नहीं मिलती थी और न ही उन्हें वेतन लाभ मिल पाता था भारतीय सैनिकों के उन्नति के लिए सारे रास्ते बंद कर रखे थे।
सैनिकों का अपमान :- अंग्रेज सैनिक अधिकारी भारतीय सैनिकों को सदैव अपमानित करते रहते थे और अधिकारी अपनी जातीय श्रेष्ठता और रंग के सामने भारतीय सैनिकों को हीन समझते थे। फलस्वरूप दोनों के मध्य मतभेद कायम हा चुका था। फलतः 1857 ई. के विद्रोह में एकजुट होकर अंग्रेजों के विरूद्ध मैदान में आ गए।
सामरिक स्थलों पर अधिकार :– ब्रिटिश फौज में भारतीयों की संख्या एक के अनुपात में तीन थी। संख्या अधिक होने के कारण प्रमुख सामरिक स्थलों पर भारतीय सैनिकों का ही अधिकार था। इससे विद्रोह की चर्चा में शस्त्रों की पूर्ति आसानी से होता देख वे विद्रोह के लिए तत्पर हो गए शीघ्र ही यह विद्रोह विस्तृत हो गया।
अंग्रेज सैनिकों की पराजय :– विद्रोह के पूर्व अंग्रेज सैनिकों की कुछ युद्धों में शर्मनाक पराजय हुई थी। इस पराजय के साथ ही अंग्रेज सैनिकों के श्रेष्ठ हथियारों और सदैव विजेता होने की धारणा समाप्त हो गई। भारतीय सैनिकों के मन में यह बात बैठ गई थी कि अंग्रेज सैनिकों को परास्त करना बहुत कठिन या दुष्कर कार्य नहीं है। प्रथम अफगान युद्ध 1834–1842 और क्रीमिया युद्ध 1854-1856 में अंग्रेजों की पराजय ने प्रतिष्ठा को समाप्त कर दिया । फलस्वरूप विद्रोह आसान हो गया था।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer