• support@answerspoint.com

विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारणो को लिखिए| Write the reasons for the decline of Vijayanagara Empire.

1456

विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारणो को लिखिए| Write the reasons for the decline of Vijayanagara Empire.

 

1Answer


0

विजयनगर साम्राज्य के पतन के मुख्य कारण थे :-

  1. दक्षिण मुस्लिम राज्यों में हस्तक्षेप :- कृष्णदेवराय की मृत्यु के साथ विजयनगर का विवेक भी जाता रहा था, क्योंकि रामराय जैसे शासकों ने दक्कनी राज्य की आन्तरिक राजनीति में हस्तक्षेप आरम्भ कर दिया था, जिसके फलस्वरूप दक्कनी महासंघ की स्थापना हुई और तालिकोट का युद्ध विजयनगर के लिए अन्तिम प्रहार साबित हुआ।
  2. पुर्तगालियों का आगमन :- पुर्तगालियों का आगमन भी विजयनगर के लिए घातक सिद्ध हुआ। ये लोग व्यापारियों के रूप में आये थे पर समुद्रीय तटों पर अधिकार जमा कर उन्होंने विजयनगर पर अपना प्रभाव जमा लिया।
  3. उत्तराधिकारियों की अयोग्यता :- विजयनगर साम्राज्य के अयोग्य उत्तराधिकारी विजयनगर साम्राज्य के पतन का एक प्रमुख कारण थे। कृष्णदेव राय की मृत्यु के पश्चात् विजयनगर साम्राज्य में कोई भी शासक कृष्णदेव राय के समान कुशल व योग्य नहीं था। कृष्णदेव राय के पश्तचात् उनका भाई अतच्युत राय एवं उसकी मृत्यु के बाद उसका भतीजा सदाशिव राय विजयनगर के अयोग्य उत्तराधिकारी थे, जिनके कारण विजयनगर साम्राज्य का पतन हो गया।
  4. सेना का सामन्तवादी स्वरूप :- विजयनगर साम्राज्य की सेना सामन्तशाही स्वरूप की थी। सेना अपने सामन्त के प्रति वफादार होती थी। सामन्त का सम्राट से अवसहयोग सेना के असहयोग को जन्म देता था। सामन्तों की महत्वाकांक्षा के कारण विजयनगर साम्राज्य के सैनिक सम्राट के प्रति पूर्णतः वफादार नहीं थे।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 1456 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions