भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की धाराएँ लिखिए। Write the sections of Indian Independence Act 1947.
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की धाराएँ लिखिए। Write the sections of Indian Independence Act 1947.
History
Indian History
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम - जुलाई 1947 ई. को ब्रिटेन की संसद ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया था। जो निम्न है :-
दो अधिराज्यों की स्थापना :- 15 अगस्त 1947 ई. को भारत तथा पाकिस्तान दो स्वतंत्र राज्य बना दिए जाएंगे तथा ब्रिटिश सरकार उन्हें सत्ता सौप देगी।
संविधान सभाओ का निर्माण :– दोनों राज्यों को संविधान सभाएं अपने-अपने देशों के लिए संविधान का निर्माण करेगी।
राष्ट्र मण्डल की सदस्यता :- भारत और पाकिस्तान दोनों राज्यों का राष्ट्र मण्डल में बने रहने या छोड़ने की स्वतंत्रता रहेगी।
भारत सचिव पद की समाप्ति :– भारत सचिव का पद समाप्त कर दिया जाएगा तथा दोनों देशों को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त कर दिया जायेगा।
ब्रिटिश शक्ति का अन्त :– भारत और पाकिस्तान के संबंध में ब्रिटिश सरकार की समस्त शक्तियां समाप्त कर दी गई।
1935 ई. के अधिनियम द्वारा अन्तरिम सरकार :- नए संविधान के बनाने तक 1935 ई. के अधिनियम के अनुसार दोनों देशों का शासन चलेगा।
ब्रिटिश की सन्धियों की समाप्ति :- भारत के देशी राज्यों पर से ब्रिटिश संप्रभुता समाप्त कर दी गई तथा ब्रिटेन उनके बीच की गई पुरानी संधियां समाप्ति हो गई।
दोनों देशों में गवर्नर जनरल की व्यवस्था :– भारत और पाकिस्तान दोनों में एक-एक गवर्नर जनरल होगा। जिसकी नियुक्ति उनके मंत्रीमंडल की सलाह से की जाएगी।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer