अकबर की राजपूत नीति क्या थी? इसका परिणाम क्या हुआ ? What was the Rajput policy of Akbar? What was the result of this?
अकबर की राजपूत नीति क्या थी? इसका परिणाम क्या हुआ ? What was the Rajput policy of Akbar? What was the result of this?
History
Indian History
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
अकबर ने अपने साम्राज्य का विस्तार करने के लिए यह समझ लिया था कि राजपूतों के सहयोग से साम्राज्य को स्थिरता प्राप्त होगी। अकबर ने राजपूतों की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाया और उनसे वैवाहिक संबंध स्थापित किए। अपने अधीन राजपूत राजाओं से उसने आदर व्यवहार किया और उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई व उसने राज्य के उच्च पदों पर राजपूतों को नियुक्त किया। अकबर की इस नीति का प्रभाव कुछ राजपूत राजाओं पर पड़ा।
अकबर की राजपूत नीति का परिणाम :-
- अकबर की राजपूत नीति के परिणाम स्वरूप राजपूतों का मुगलों से संबंध सौहाद्रपूर्ण हो गए जिससे राजपूतों को निरंतर युद्धों से मुक्ति मिली और वहां शांति की स्थापना हुई।
- इस नीति के परिणाम स्वरूप राजपूतों पर अकबर का आधिपत्य स्थापित हो गया, इससे उत्तर भारत में राजनीतिक एकता की स्थापना हुई।
- इस नीति द्वारा अकबर को बहुत लाभ हुआ। बिना किसी परेशानी व खर्च के राजपूतों की विशाल एवं शक्तिशाली सेना उसके अधीन हो गई।
- इस नीति से राजपूत राजाओं को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का उचित अवसर मिला।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer