भारत में पुर्तगालियों की असफलता के कारणों का वर्णन कीजिए । Describe the reasons for the failure of the Portuguese in India.
भारत में पुर्तगालियों की असफलता के कारणों का वर्णन कीजिए । Describe the reasons for the failure of the Portuguese in India.
History
Indian History
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
भारत में पुर्तगालियों के पतन के कारण :-
धार्मिक असहिष्णुता :- पुर्तगाली व्यापार में स्थापित होते ही ईसाई धर्म के प्रचार में संलग्न हो गये। उन्होंने हिन्दुओं तथा मुसलमानों को जबरदस्ती ईसाई बनाना आरम्भ कर दिया। इससे लोगों की उनके प्रति सहानुभूति समाप्त हो गई।
व्यापारिक हितों के विपरीत कार्य :- पुर्तगालियों ने अपने व्यापारिक हितों के लिए सभी प्रकार के अनैतिक कार्य किये। इससे देशी राजा तथा आम जनता उनके विरुद्ध हो गयी।
अधिकारियों की अदूरदर्शिता :- अल्बुकर्क के पश्चात् जितने भी अधिकारी नियुक्त किये गये वे अदूरदर्शी निकले। उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ को सर्वोपरि समझा।
यूरोपीय शक्तियों से संघर्ष :- पुर्तगालियों की देखा-देखी डच, अंग्रेज और फ्रांसीसियों ने भी भारत में व्यापारिक कम्पनियाँ स्थापित कर लीं। अत: आगे चलकर पुर्तगाली डच, अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों से प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं सके।
ब्राज़ील को बसाने पर ध्यान :- जब दक्षिण अमेरिका में ब्राजील की खोज हो गई, तो पुर्तगालियों का सारा ध्यान उसको बसाने में लग गया। इससे पूर्वी देशों में उन्होंने रुचि लेना कम कर दिया।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer