मराठों के उदय के कोई चार कारणों का वर्णन कीजिए। Describe any four reasons for the rise of Marathas.
मराठों के उदय के कोई चार कारणों का वर्णन कीजिए। Describe any four reasons for the rise of Marathas.
History
Indian History
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
मराठों के उदय के कारण निम्नलिखित है :–
महाराष्ट्र में धार्मिक जागृति :- महाराष्ट्र में अनेक सुधारक हुए। उन्होंने जातिगत भेदभाव की निन्दा की तथा मराठों को एकता के सूत्र में पिरोया । शिवाजी के गुरू रामदास ऐसे ही धर्म प्रचारकों में से एक थे। एकनाथ तथा तुकाराम ने भी महाराष्ट्र में यही काम किया।
प्राकृतिक कारण :– महाराष्ट्र की प्रकृति ने मराठों का विशिष्ट निर्माण किया है। पहाड़ी प्रदेश, वर्षा की कमी तथा बंजर भूमि की अधिकता ने मराठों को परिश्रमी बना दिया है। पहाड़ियां उनकी सुरक्षा के लिए किलों का कार्य करती थी, इन अजेय दुर्गों के भीतर रहकर वे शत्रुओं को सहजता से पराजित कर देते थे।
भाषा एवं साहित्य :– संत तुकाराम तथा एकनाथ ने मराठों में मातृभाषा के प्रति प्रेम उत्पन्न किया। एक भाषा तथा एक धर्म ने उन्हें संगठित रहने के लिए बाध्य किया, एकता के साथ भाई-चारे की भावना को भी बल मिला । इस तरह साहित्य तथा भाषा ने भी मराठा जाति के संगठन में महत्वपूर्ण योगदान किया।
राजनीतिक चेतना :- देश की राजनीतिक परिस्थितियों ने उन्हें संगठित रहने के लिए बाध्य किया, जिससे मराठे जागृत हुए, दक्षिण की शिया रियासतें आपस में लड़कर शक्तिहीन हो गई थी, दक्षिण में उनका कोई प्रतिद्वन्दी नहीं था। इस राजनीतिक रिक्तता को भरने का अवसर मराठों को शिवाजी के नेतृत्व में प्राप्त हुआ। शिवाजी की दृढ़ता, संगठन क्षमता व दूरदर्शी योजनाओं में मराठे अपने अभियान में सफल हुए ।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer