रामकृष्ण मिशन के प्रमुख सिद्धान्त| Key Principles of Ramakrishna Mission.
रामकृष्ण मिशन के प्रमुख सिद्धान्त| Key Principles of Ramakrishna Mission.
History
Indian History
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
रामकृष्ण मिशन का प्रमुख उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ दलित और पीड़ित मानवता की सेवा करना है।
इस मिशन के प्रमुख सिद्धान्त :-
विभिन्न धर्मों में एकता :- रामकृष्ण मिशन का विश्वास है कि विभिन्न मत व संप्रदाय मानव को एक ही गन्तव्य पर ले जाते हैं। सभी धर्मों का उद्देश्य तथा लक्ष्य एक है, परन्तु ईश्वर तक पहुँचने के साधन विभिन्न हैं।
हिन्दू धर्म की महानता :- हिन्दू धर्म अत्यन्त प्राचीन है तथा आध्यात्मिकता पर आधारित है। अतः इसमें सभी धर्मावलम्बियों को समन्वित करने की शक्ति तथा उदारता है। उपासना पद्धति तथा सन्यास एवं समाधि द्वारा ईश्वर प्राप्ति संभव है।
मूर्ति पूजा का समर्थन :- रामकृष्ण मिशन ने मूर्ति पूजा का समर्थन किया है। मूर्ति पूजा से आध्यात्मिक शक्ति का सरलता से विकास संभव है। मूर्तिपूजा के द्वारा मनुष्य मन एवं चित्त को एकाग्र कर सकता है।
ईश्वर की एकता पर विश्वास :- परमपिता परमात्मा सृष्टि का रचनाकार है। ईश्वर सर्वव्याप्त तथा अन्तर्यामी भी है। निराकार तथा अज्ञेय है। अत: वह एक है। आध्यात्मवाद का सहारा लेकर मनुष्य मोक्ष अर्थात् परब्रह्म में तल्लीन हो सकता है।
पश्चिमी भौतिकवादी सभ्यता से सावधान :- स्वामी विवेकानन्द ने लोगों को पश्चिमी भौतिकवादी सभ्यता से सचेत किया।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer