नव पाषाणकाल को क्रान्ति का युग क्यों कहते हैं? Why is the Neolithic Age called the Age of Revolution?
नव पाषाणकाल को क्रान्ति का युग क्यों कहते हैं? Why is the Neolithic Age called the Age of Revolution?
History
Indian History
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
हथियार :- नव पाषाण काल में मानव पत्थरों के चिकने, नुकीले, सुडौल, मजबूत, चमकदार और पॉलिशदार हथियार तथा औजार बनाने लगा था। इस युग का महत्वपूर्ण औजार पत्थर की चिकनी कुल्हाड़ी थी। कुछ हथियारों में हड्डी व लकड़ी की मूंठ भी प्राप्त हुई है।
बर्तन :- नव पाषाण काल में कृषि व पशुपालन ने मानत मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । नव पाषाण काल में खाद्य सामग्री संग्रहित करने के लिए बर्तनों का आवश्यकता ने मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को जन्म दिया। इस युग में बर्तन हाथ से बनाए जाते थे ।
पहिए का आविष्कार :- पहिए का आविष्कार नव पाषाण काल की ही नहीं, वरन् मानव सभ्यता के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसके फलस्वरूप मानव सभ्यता की प्रगति का पहिया तीव्र गति के साथ घूमने लगा। इसने मानव सभ्यता के विकास में बड़ा योगदान दिया ।
फसल उत्पादन :- इस काल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि इस काल का मानव कृषि करने लगा था। इससे पूर्व के मानव को कृषि का ज्ञान नहीं था। अतः उस प्राचीन युग में यह कार्य एक महान् क्रान्ति कहा जा सकता है। इस काल की मुख्य उपज-गेहूँ, जौ, मक्का, बाजरा, फल, शाक व कपास आदि थीं।
पशुपालन :- इस काल में मानव ने पशुपालन करना सीख लिया था। मानव का पहला पालतू पशु कुत्ता था । पशुपालन से मानव को नियमित रूप से दूध और माँस मिलने लगा तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में उसे सुविधा हो गई ।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer