मध्यप्रदेश में स्थित गुप्तकालीन स्मारक। Gupta period monument located in Madhya Pradesh.
मध्यप्रदेश में स्थित गुप्तकालीन स्मारक। Gupta period monument located in Madhya Pradesh.
History
Indian History
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
मध्यप्रदेश में प्राप्त प्रमुख स्मारकों का परिचय निम्नांकित है :-
भूमरा का शिव मंदिर :- गुप्त काल भूमरा का शिव मंदिर वास्तुकला का अनुपम नमूना है। म.प्र. के सतना जिले में मूमरा नामक स्थान पर गुप्तकालीन शिव मंदिर प्राप्त हुआ है।
भूमरा का शिव मंदिर :- तिगवा का विष्णु मंदिर गुप्तकालीन वास्तुकला का सुन्दर नमूना है। म.प्र. के जबलपुर जिले में तिगवा नामक स्थान पर गुप्तकालीन विष्णु मंदिर प्राप्त हुआ।
नचनाकुटार का पार्वती मंदिर :- म.प्र. में पन्ना जिले में अजयगढ़ के समीप रचना कुटार नामक स्थान है। यहां पार्वती का मंदिर है।
एरण का विष्णु मंदिर :- म.प्र. सागर जिले के ऐरण नामक स्थान से गुप्तकालीन विष्णु मंदिर के अवशेष मिले है।
सांची का मंदिर :- म.प्र. में सांची का मंदिर अत्यंत प्राचीन बताया जाता है यह मंदिर प्रारंभिक गुप्त परम्परा में महत्वपूर्ण मंदिर है।
उदयगिरि की गुफाएं :- म.प्र. के विदिशा जिले में उदयगिरि की 20 गुफाएं स्थित है। ये गुफाएं गुप्तकालीन, स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। इन गुफाओं को उदयगिरि की पहाड़ियों की पूर्वी ढाल को खोदकर तराशा गया है।
बाघ की गुफाएं :- म.प्र. के विन्ध्याचल की पहाड़ियों में बाघ की गुफाएं स्थित है।
पिपरिया का विष्णु मंदिर :- म.प्र. के सतना जिले में उचेहरा के पास पिपरिया नामक स्थान पर विष्णु मंदिर है।
कन्दरिया महादेव का मंदिर :- यह मंदिर खजूराहों में स्थित है।
मरहुत का स्तूप :- म.प्र. के सतना जिले में है। यह अशोक द्वारा बनवाया गया।
सांची का स्तूप :- सांची का स्तूप म.प्र. के रायसेन जिले में है। इसको अशोक द्वारा बनवाया गया था। इसमें महात्मा बुद्ध के दो शिष्यों के अवशेष है।
मर्तुहरि गुफाएं :- म.प्र. के उज्जैन जिले में बालियादेह महल के पास में है। राजा भर्तृहरि की स्मृति में परमार देश के शासकों ने बनवाया था।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer