प्राचीन भारतीय इतिहास जानने के मुख्य स्रोतों कौन कौन से है। What are the main sources of knowing ancient Indian history.
प्राचीन भारतीय इतिहास जानने के मुख्य स्रोतों कौन कौन से है। What are the main sources of knowing ancient Indian history.
History
Indian History
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के मुख्य स्रोत निम्न है :-
अभिलेख :- अमिलेख, शिलाओं, चट्टानों, स्तम्भों, धातु पत्रों, मृदुभाण्डौं तथा स्तूपों पर अंकित ऐसे लेख है जो तत्कालिक लिपि में उत्कीर्ण है। इनसे तत्कालक समाज की दशा, धार्मिक स्थिति का अध्ययन तथा कालक्रम के निर्धारण में मदद मिलती है। अशोक, कुषाण, गुप्त, वाकारक, चालुक्य, राणकूर आदि अनेक राजवंशों के इतिहास का निर्माण इन अभिलेखों के आधार पर ही किया गया है।
सिक्के :- शक हूण कुषाण आदि की जानकारी हमें उनके सिक्कों से होती है। प्राचीन काल में इतिहास की जानकारी भी तत्कालीन मुद्राओं व सिक्कों से होती है। इनके माध्यम से तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी मिलती है।
स्मारक :– स्मारकों के अन्तर्गत भवन तथा मूर्तियों का समावेश होता है। प्राचीन मूर्तियों के अध्ययन में हमें स्थापत्य कला के ज्ञान के अतिरिक्त धार्मिक विश्वास, कर्मकाण्ड, पूजा पद्धति तथा सामाजिक जीवन के संबंध में भी सूचनायें प्राप्त होती है।
कलाकृतियां :- उपयोगी कलाकृतियों से तत्कालीन समाज के आर्थिक विकास को जाना जा सकता है। भारत से प्राप्त मिट्टी के बर्तनों से कला प्रियता का ज्ञान होता है तथा उनकी मिट्टी की जांच करके उनकी आयुका पता लगा कर इतिहास के कालक्रम की जानकारी मिलती है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer