माँग की लोच का महत्व स्पष्ट कीजिए। | Explain the importance of elasticity of demand.
माँग की लोच का महत्व स्पष्ट कीजिए। | Explain the importance of elasticity of demand.
Economics
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
माँग की लोच का महत्व निम्न है :-
मूल्य निर्धारण में :- प्रत्येक उत्पादक को अपनी वस्तु का मूल्य निर्धारित करते समय माँग की लोच के विचार को ध्यान में रखना पड़ता है। यदि वस्तु की माँग बेलोचदार है तो कीमत अधिक रखी जा सकती है। इसके विपरीत लोचदार माँग वाली वस्तुओं की कीमत कम रखना पड़ती है।
वितरण के सिद्धान्त में :- उत्पादन के विभिन्न साधनों के मूल्य निर्धारण में भी माँग की लोच की धारणा का विशेष महत्व है। उत्पादक उन साधनों को अधिक पारिश्रमिक देने को तैयार हो जाता है, जिनकी माँग बेलोचदार होती है तथा जिन साधनों की माँग अधिक लोचदार होती है उन्हें अपेक्षाकृत कम पारिश्रमिक दिया जाता है।
सरकार के लिए महत्व :- सरकार कर लगाते समय इस बात का ध्यान रखती है कि वस्तु की माँग की लोच कैसी है। लोचदार माँग वाली वस्तुओं पर कर लगाना ठीक नहीं होता है। इसी प्रकार सरकार किन सेवाओं को सार्वजनिक घोषित करके उनका स्वामित्व एवं प्रबन्ध अपने हाथ में ले यह माँग की लोच पर निर्भर करता है।
विदेशी व्यापार में :- माँग की लोच की धारणा विदेशी व्यापार की नीतियों का निर्माण करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण है। इस धारणा की सहायता से ही, यह निर्धारित किया जाता है कि किन वस्तुओं का आयात एवं निर्यात किया जाना चाहिए।
परिवहन उद्योग में :- माँग की लोच परिवहन उद्योग में भाड़े की दर निश्चित करने में भी सहायक होती है। जिन वस्तुओं की परिवहन माँग बेलोचदार होती है उनका भाड़ा अधिक रखा जाता है और जिन वस्तुओं की माँग अधिक लोचदार है, उनका भाड़ा कम रखना पड़ता है।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer