• support@answerspoint.com

राष्ट्रीय आय के महत्व को समझाइए। Explain the importance of national income.

2113

राष्ट्रीय आय के महत्व को समझाइए। Explain the importance of national income.

1Answer


0

राष्ट्रीय आय का महत्व निम्नलिखित हैं :-

  1. आर्थिक प्रगति की जानकारी :- किसी देश की आर्थिक प्रगति की जानकारी का अनुमान राष्ट्रीय लेखों से आसानी से लगाया जा सकता है। देश की अर्थव्यवस्था ने एक निश्चित समय में कितनी प्रगति की है तथा किन क्षेत्रों में विकास कार्य अधूरा है इन सब बातों की जानकारी राष्ट्रीय लेखों से मिलती
  2. राष्ट्रीय आय के वितरण का ज्ञान :- राष्ट्रीय लेखे इस बात की जानकारी प्रदान करने में सहायक होते हैं कि राष्ट्रीय आय का वितरण विभिन्न वर्गों में किस प्रकार हो रहा है अगर वितरण में असमानता या दोष है तो उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा सकते हैं।
  3. नीति निर्धारण में सहायक :- व्यावसायिक दृष्टि से विभिन्न फर्मों को इस बात में रुचि रहती है कि वे जिस उद्योग का अंग है उसका उत्पादन कितना है तथा कुल उत्पादन में इसका कितना भाग है इसी लेखांकन से हमें यह भी जानकारी मिलती है कि राष्ट्रीय आय का व्यय किस प्रकार हो रहा है किन वस्तुओं का बाजार बढ़ रहा है तथा किन वस्तुओं की माँग घट रही है जिससे भावी नीति निर्धारण में मदद मिलती है।
  4. श्रम संघों के लिए महत्व :- राष्ट्रीय आय का लेखा श्रम संघों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है उन्हें इससे इस बात की जानकारी मिलती है कि राष्ट्रीय आय में उनका योगदान कितना है तथा प्रतिफल के रूप में कितना अंश प्राप्त हो रहा है।
  5. अन्य संघों के लिए महत्व :- राष्ट्रीय आय के अनुमान विभिन्न देशों की आर्थिक प्रगति की तुलना करने में सहायक होते हैं। अन्य अर्थव्यवस्थाओं की प्रगति का मूल्यांकन करके एक अर्थव्यवस्था अपने विकास कार्यक्रम उचित प्रकार से बना सकती है।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 2113 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions