समष्टि अर्थशास्त्र की दोष लिखिए। Write the demerits of macroeconomics.
समष्टि अर्थशास्त्र की दोष लिखिए। Write the demerits of macroeconomics.
Economics
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
समष्टि अर्थशास्त्र की सीमाएँ दोष निम्नलिखित हैं :-
- व्यक्तिगत इकाइयों के आधार पर निकले निष्कर्ष समष्टि अर्थशास्त्र के लिए अनुपयुक्त :- यह आवश्यक नहीं होता है कि व्यक्तिगत इकाइयों के सम्बन्ध में जो बात सत्य हो, वह सम्पूर्ण समाज के लिए भी सत्य हो।
- समूह की बनावट पर ध्यान न देना :- वे नीतियाँ जो समूह की बनावट पर ध्यान नहीं देती है। वह कभी-कभी भ्रमपूर्ण परिणाम दे सकती है। अतः समूह के आधार पर कोई भविष्यवाणी करने से पहले समूह की बनावट तथा स्वभाव की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
- विजातीय समूहों की समस्या :- समष्टि विश्लेषण में यह जरूरी नहीं है कि जिस समूह का अध्ययन किया जा रहा है, वह सजातीय इकाइयों का बना हो, ऐसे समूह जिनमें पारस्परिक सम्बन्ध नहीं होता है, उनके आधार पर निकाले गये निष्कर्ष सहीं होंगे।
- एक समूह अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को असमान रूप से प्रभावित करता है :- राष्ट्रीय आय में वृद्धि होने के फलस्वरूप कुछ लोगों की आय बहुत बढ़ जाती है, जबकि अन्य की थोड़ी सी बढ़ती है या नहीं बढ़ती है। इतना ही नहीं, आय का वितरण असमान होने की स्थिति में सम्भव है कि राष्ट्रीय आय में वृद्धि के बावजूद व्यक्ति और अधिक गरीब हो जायें। इन परिस्थितियों में समष्टि अर्थशास्त्र उपयुक्त नहीं होता है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer