• support@answerspoint.com

माँग के नियम क्या है? माँग के नियम के अपवाद कौन-कौन से हैं? What is the law of demand? What are the exceptions to the law of demand?

1598

माँग के नियम क्या है? माँग के नियम के अपवाद कौन-कौन से हैं? What is the law of demand? What are the exceptions to the law of demand?

1Answer


0

माँग का नियम :- यदि माँग को प्रभावित करने वाले अन्य तत्व स्थिर हैं तो वस्तु या सेवा की कीमत में परिवर्तन पर माँगी जाने वाली मात्रा में विपरीत दिशा में परिवर्तन होता है । कीमत और माँग में विपरीत दिशा में परिवर्तन के इस कार्यकारण सम्बन्ध को माँग का नियम कहा जाता है।

माँग के नियम के अपवाद हैं :-

गिफिन का विरोधाभास :- सर रॉबर्ट गिफिन के अनुसार उपभोक्ता अपनी आय का एक बड़ा भाग निम्न कोटि की वस्तु पर व्यय करता है। परन्तु उस वस्तु की कीमत में कमी होने पर उपभोक्ता अपनी वास्तविक आय में हुई वृद्धि को उच्च कोटि की वस्तुओं पर व्यय करता है तथा निम्न कोटि की वस्तुओं की माँग घट जाती है तथा उच्च कोटि की वस्तुओं की माँग बढ़ जाती है।

भविष्य में मूल्य वृद्धि की आशा :- भविष्य में यदि उपभोक्ता को वस्तु के मूल्य बढ़ने की आशंका होती है तो वह बढ़ी हुई कीमतों पर वस्तु की अधिक माँग करने लगता है, जिसके फलस्वरूप यह नियम लागू नहीं हो पाता है।

प्रतिष्ठा सूचक वस्तुएँ :- कुछ वस्तुएँ ऐसी होती हैं, जिनका प्रयोग करना प्रतिष्ठासूचक समझा जाता है, जबकि उनका आंतरिक मूल्य कुछ नहीं होता है। ऐसी वस्तुओं पर माँग का नियम लागू नहीं होता है, क्योंकि इनका मूल्य कम होने पर इन वस्तुओं की माँग बढ़ने की बजाय कम हो जाती है।

अज्ञानता के कारण :- अज्ञानतावश बहुत- सी वस्तुओं की कीमतें कम होने पर व्यक्ति उनको घटिया समझकर नहीं खरीदते हैं। परन्तु जैसे ही उन वस्तुओं की कीमत बढ़ायी जाती है व्यक्ति उन्हें उपयोगी समझने लगता है और उनकी माँग बढ़ने लगती है। अतः उपरोक्त कारणों से माँग वक्र नीचे की ओर झुकने के बजाय ऊपर की ओर उठता हुआ प्रतीत होता है।

  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 1598 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions