पूर्ति के नियम के प्रमुख अपवाद लिखिए। | Write the major exceptions to the law of supply.
पूर्ति के नियम के प्रमुख अपवाद लिखिए। | Write the major exceptions to the law of supply.
Economics
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
पूर्ति के नियम के प्रमुख अपवाद :-
- भविष्य में कीमत में और अधिक वृद्धि या कमी होने की आशा पर यह नियम लागू नहीं होता है। यदि वस्तु की कीमत में वृद्धि हो जाती है, परन्तु उत्पादक यह आशा करते हैं कि वस्तु की कीमत में अभी और अधिक वृद्धि होगी तो वे अधिक लाभ की आशा में इस बढ़ी हुई कीमत पर भी वस्तु की अधिक मात्रा नहीं बेचेंगे, बल्कि पूर्ति में और कमी करेंगे। इसी प्रकार यदि वस्तु की कीमत में कमी होती है तथा उत्पादक यह सोचते हैं कि भविष्य में कीमतें और गिरेंगी तो वे कम कीमत पर भी अधिक वस्तुओं को बेचेंगे जिससे उनकी होने वाली हानि कम हो सके।
- कुछ दशाओं में यह नियम कृषि उत्पादन सम्बन्धी वस्तुओं पर लागू नहीं होता है। जब कृषि में उत्पादन मुख्यतः प्रकृति पर निर्भर करता है तब यदि कृषि पदार्थों की कीमत बढ़ती है तो भी पूर्ति को बढ़ाना सम्भव नहीं होता है, क्योंकि हो सकता है कि मानसून साथ न दे।
- कलात्मक वस्तुओं के सम्बन्ध में पूर्ति का नियम लागू नहीं होता है। यदि किसी दुर्लभ कलाकृति की कीमत बहुत अधिक बढ़ जाये तो भी उसकी पूर्ति को बढ़ाना सम्भव नहीं होगा।
- नीलाम की जाने वाली वस्तु के सम्बन्ध में पूर्ति का नियम लागू नहीं होता है। नीलाम की जाने वाली वस्तु की कीमत में बहुत अधिक वृद्धि या कमी होने पर भी उसकी पूर्ति को बढ़ाना या घटाना सम्भव नहीं होता है।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer