व्यष्टि अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। Write the main features of microeconomics.
व्यष्टि अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। Write the main features of microeconomics.
Economics
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
व्यष्टि अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :-
छोटे भागों का अध्ययन :- इसमें अर्थव्यवस्था के छोटे भागों का अध्ययन किया जाता है तथा इसका सम्बन्ध समूहों से या योगों के अध्ययन से नहीं होता है।
पूर्ण रोजगार मान्यता :- व्यष्टि अर्थशास्त्र के सिद्धांत तथा नियम पूर्ण रोजगार की मान्यता पर आधारित हैं।
कीमत सिद्धांत :- पूर्ण रोजगार की मान्यता के कारण मुख्य समस्या साधनों के विभाजन की होती है और यह कीमतों के आधार पर किया जाता है, इसलिए कीमत सिद्धांत इसका मुख्य विषय होता है।
वैयक्तिक इकाइयों का अध्ययन :- इसमें वैयक्तिक या विशिष्ट इकाइयों का अध्ययन किया जाता है। इसलिए इसका सम्बन्ध समूहों से नहीं होता है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer