• support@answerspoint.com

राष्ट्रीय सम्पत्ति से क्या समझते है? राष्ट्रीय सम्पत्ति के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं? What do you understand by national wealth? What are the major components of national wealth?

1924

राष्ट्रीय सम्पत्ति क्या है, राष्ट्रीय सम्पत्ति के प्रमुख अंग, national wealth, major components of national wealth, एक-रूप वस्तु, economics question, Class 12 questions,

1Answer


0

राष्ट्रीय सम्पत्ति से आशय :- एक निश्चित समय पर एक देश के सभी भौतिक वस्तुओं का योग उस राष्ट्र की सम्पत्ति कहलाती है। इसमें देश की भूमि तथा उसकी उर्वरता, खनिज संसाधन फैक्ट्रियाँ, मशीनें, वस्तुओं का स्टॉक, भवन, निवासियों की व्यक्तिगत प्रतिभाएँ आदि शामिल रहती हैं। राष्ट्रीय सम्पत्ति के अंग निम्नलिखित हैं-

  1. प्राकृतिक संसाधन :- प्रकृति द्वारा प्रदान किये गये सभी नि:शुल्क साधनों को राष्ट्रीय सम्पत्ति में रखा जाता है, जैसे- भूमि, वन, जल, उर्वरता, पर्वत, पशु आदि।
  2. सार्वजनिक भौतिक परिसम्पत्तियाँ :- राष्ट्रीय सम्पत्ति सभी प्रकार की सार्वजनिक, भौतिक परिसम्पत्तियों जैसे- सड़के, नहरें, भवन आदि को शामिल किया जाता है।
  3. श्रम शक्ति :- देश में मानव संसाधन बहुत महत्वपूर्ण होता है तथा श्रम उत्पादन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन होने के कारण इसे राष्ट्रीय सम्पत्ति में शामिल किया जाता है।
  4. स्थिर पूँजी :- एक देश में मशीनें, उपकरण, परिवहन के साधन, संचार, विद्युत आदि को राष्ट्रीय सम्पत्ति का अंग माना जाता है।
  5. स्टॉक :- स्टोरों में रखा कच्चा माल, तैयार माल आदि को राष्ट्रीय सम्पत्ति में शामिल करते हैं।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 1924 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions