• support@answerspoint.com

भारत में राष्ट्रीय आय की वृद्धि हेतु सुझाव दीजिए। Give suggestions for the growth of national income in India.

2011

भारत में राष्ट्रीय आय की वृद्धि हेतु सुझाव दीजिए। Give suggestions for the growth of national income in India.

1Answer


0

भारत में राष्ट्रीय आय को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जाने चाहिए :-

  1. जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण :- भारत में जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ने के कारण प्रति व्यक्ति आय कम होती है व राष्ट्रीय आय में वृद्धि नहीं हो पाती है, आवश्यकता यह है कि देश के नागरिकों को शिक्षित किया जाये व उन्हें जनसंख्या वृद्धि के गंभीर परिणामों से अवगत कराया जाये।
  2. कृषि विकास के प्रयास :- भारत एक कृषि प्रधान देश है, हमारे देश की राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान सबसे अधिक है लेकिन देश में आज भी परम्परागत तरीके से कृषि कार्य किया जाता है, जिससे उपज काफी कम प्राप्त होती है। यदि कृषि का आधुनिकीकरण किया जाए तो कृषि उपज में वृद्धि होगी और देश की राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होगी।
  3. बचत वृद्धि को प्रोत्साहन :- देश की जनता में बचत के प्रति जागरूकता व पूँजी निर्माण में वृद्धि के प्रयास सरकार के द्वारा किये जाने चाहिए, जिससे अधिक उत्पादन किया जा सके। जब उत्पादन अधिक होगा तो रोजगार भी अधिक लोगों को मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी।
  4. उद्योगों को प्रोत्साहन :- सरकार की औद्योगिक नीति इस प्रकार की होना चाहिए कि जिससे कुल उत्पादन में वृद्धि की जा सके तथा सरकार ने साहसी को प्रोत्साहित करना चाहिए, इसके लिए देश में आर्थिक स्थिरता का वातावरण निर्मित करना चाहिए तथा उत्पादन के कार्य के लिये कम ब्याज एवं ऋण व साख सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहिए।
  5. प्राकृतिक साधनों का संतुलित विदोहन :- देश में उपलब्ध प्राकृतिक साधनों का विवेकपूर्ण तरीके से विदोहन करना चाहिए, जिससे उनका लम्बे समय तक पूर्ण उपयोग किया जा सके।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 2011 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions