• support@answerspoint.com

वनों के संरक्षण के उपाय लिखिए। Write the measures for conservation of forests.

573

वनों के संरक्षण के उपाय लिखिए। Write the measures for conservation of forests.

1Answer


0

वनों के संरक्षण के लिए निम्नलिखित उपाय किया जाना चाहिए :

वृक्षारोपण :- वनों का विस्तार ही वनों का सर्वोत्तम संरक्षण है। भारतीय राष्ट्रीय वन नीति में उल्लेखित 33 प्रतिशत वन भूमि के लिए ठोस प्रयास किया जाना है। वन विहीन पहाड़ों, पठारों एवं अन्य खाली क्षेत्रों में वृक्षों का रोपण किया जाना चाहिए।

वनों की कटाई पर रोक :- वनों की कटाई पर कठोरता से रोक लगाई जानी चाहिए। प्राकृतिक वनों को काटे जाने पर उनके स्थान पर शीघ्र पनपने वाले वृक्षों को लगाना चाहिए। आदिवासी क्षेत्रों में वनों को कांटकर खेती करने की प्रथा पर पूर्णरूप से रोक लगायी जानी है।

वनों को आग से बचाना :- वनों में आग लगने की समस्या सामान्य हो गयी है। अतः वनों में अग्नि शमन के लिए आवश्यक उपकरण तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैयार किया जाना चाहिए।

परिवहन के मार्गो का विकास :- वनों को सुरक्षित रखने के लिए जंगली क्षेत्रों में सड़कों का विकास तथा संचार के साधनों का विकास करना नितान्त आवश्यक है। इससे वनों को सुरक्षित राने में शासन को आसानी होगी।

वानिकी विकास :- वनों को संरक्षण प्रदान करने के लिए परम्परागत वानिकी के अतिरिक्त कृषि वानिकी, विस्तार वानिकी, रक्षापंक्ति वानिकी के साथ-साथ सामाजिक वानिकी विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 573 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions