उद्योगों में आने वाले समस्याएँ लिखिए। Write the problems faced in industries.
उद्योगों में आने वाले समस्याएँ लिखिए। Write the problems faced in industries.
Economic Geography
Human Geography
Physical Geography
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
उद्योगों में आने वाले समस्याएं :-
समुचित कच्चे माल का अभाव :- उद्योगों की सबसे बड़ी समस्या स्थानीय कच्चा माल उपलब्ध न होना है तथा इसका आयात दुरस्थ क्षेत्रों से करवाया जाता है।
आवश्यक पूंजी की कमी :- उद्योगों में लगने वाली पूंजी की कमी के कारण उद्योगों में विकास सम्भव नहीं है उद्योगों की यह समस्या अधिक पूंजी इकट्ठी कर दूर की जा सकती है।
उत्तम व नवीन मशीनों का अभाव :- उद्योगों के समस्त कार्य मशीनों पर निर्भर होते है तथा पुरानी व घिसीपिटी मशीनों का प्रयोग किया जाना एक बड़ी समस्या है इससे ध्वनि प्रदूषण में भी वृद्धि होती है।
कुशल व शिक्षित श्रमिकों का न मिलना :- उद्योगों के विकास के लिए उसमे कार्य करने वाले श्रमिकों का शिक्षित होना महत्वपूर्ण होता है जिससे व अपना कार्य अच्छी व जल्द कर सकते है यही समस्या उद्योग की है, कि सस्ते व शिक्षित श्रमिकों का अभाव है।
परिवहन/ यातायात साधनों का अभाव :- उद्योगों के विकास का आधार परिवहन माने जाते है, क्योंकि इसके द्वारा ही उद्योगों तक माल पहुंचाया जाता है तथा इसके द्वारा ही उत्पादित माल को बाजारों तक ले जाया जाता है तथा जिन क्षेत्रों में परिवहन साधन का अभाव है उस क्षेत्र में उद्योगों का विकास सम्भव नहीं है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer