• support@answerspoint.com

एशिया में जनसंख्या वृद्धि के क्या कारण है ? What are the causes of population growth in Asia?

1067

एशिया में जनसंख्या वृद्धि के क्या कारण है ? What are the causes of population growth in Asia?

 

1Answer


0

एशिया महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि के कारण :-  जलवायु, खाद्यान्नों का विपुल भण्डार, उपजाऊ भूमि, पर्याप्त नदियां, कृषि की प्रधानता,

  1. जलवायु :- एशिया में दक्षिणी पूर्वी एशिया अधिक सघन बसा हुआ हैं क्योंकि वहां की जलवायु ऊष्ण कटिबंधीय जलवायु हैं। सम्पूर्ण एशिया में यही क्षेत्र सर्वाधिक जनसंख्या सम्पन्न क्षेत्र हैं।
  2. खाद्यान्नों का विपुल भण्डार :- एशिया महाद्वीप में खाद्यान्न की आपूर्ति अधिक होने के कारण जनसंया अधिक हैं। यहां चाल की अधिक कृषि की जाती है जो कि खाद्यान्न के लिए उपयुक्त है। जिससे बड़ी जनसंख्या का भरण पोषण किया जा सकता हैं।
  3. उपजाऊ भूमि :- एशिया में अनेक नदियाँ है जैसे यांगटीसीक्यांग, गंगा, ब्रह्मपुत्र आदि जिनके मैदानों की भूमि उपजाऊ एवं उर्वरतापूर्ण हैं जिसके कारण कृषि उन्नत अवस्था में हैं। जिसके कारण यहां की जनसंख्या अधिक हैं।
  4. पर्याप्त नदियाँ :- जल जीवन का आधार हैं। प्रत्येक मनुष्य वहीं रहना पसन्द करता हैं जहां पर उसे जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एशिया में पर्याप्त नदियाँ है जिनसे जलापूर्ति बनी रहती हैं, यही कारण हैं कि यहाँ जनसंख्या वृद्धि हैं।
  5. कृषि की प्रधानता :- एशिया में कृषि की प्रधानता हैं। मानव की मूलभूत आवश्यकता में भोजन प्रमुख हैं। जो अधिकांश रूप से कृषि के द्वारा ही प्राप्त होता हैं। अतः यह भी कारण हैं कि एशिया जनसंख्या में आगे हैं।
  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 1067 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions