• support@answerspoint.com

खनिजों के संरक्षण के लिए उपाय बताइए।

935

खनिजों के संरक्षण के लिए उपाय बताइए। Suggest measures for the conservation of minerals.

1Answer


0

हम जानते है की खनिजों का प्रयोग लाखों वर्षों से होता आ रहा है, और इसकी जरुरत हमे हमेशा रहेगी| लेकिन हम जिस तरह से खनिजों का खपत कर रहे है, हमें मालूम होना चाहिए की हमारे आने वाले पीढ़ी को इन  समस्याओ से जूझना पड़ेगा, क्योकि  खनिज निर्माण की भूगर्भिय प्रक्रियाएँ इतनी धीमी है कि उसके वर्तमान उपभोग की दर की तुलना में उनके पुनर्भरण की दर अपरिमित रूप से थोड़ी है।इसीलिए हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता होती है|

खनिजों के संरक्षण हेतु कुछ उपाय निम्नलिखित हैं :-

  • उपलब्ध खनिजों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए।
  • खनिजों के निर्यात में कमी करनी चाहिए।
  • कच्चे माल के रूप में खनिजों के सस्ते विकल्पों की खोज एवं उपयोग की जानी चाहिए
  • अनावश्यक दोहन पर नियंत्रण हेतु प्रशासनिक निर्देश जारी किया जाना चाहिए
  • पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभावों पर नियंत्रण हेतु उपाय किया जाना चाहिए।
  • खनिजों के संरक्षण के साथ ही उनके उचित प्रबंधन पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
  • धातुओं के पुन: चक्रण को प्रोत्साहित करना चाहिए।
  • रद्दी धातुओं का प्रयोग तथा अन्य प्रतिस्थापनों का उपयोग करना चाहिए।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 935 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions