• support@answerspoint.com

वर्षा जल संग्रहण से आप क्या समझते हैं ?

2220

वर्षा जल संग्रहण से आप क्या समझते हैं ? What do you understand by rain water harvesting?

1Answer


0

वर्षा जलसंग्रहण क्‍या है ?

वर्षा जल का बाद में उत्‍पादक कामों में इस्‍तेमाल के लिए इकट्ठा करने को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। इसका उपयोग भूजल भंडार को भरने के लिए भी किया जाता है। यह कम मूल्य और पारिस्थितिकी अनुकूल विधि है जिसके द्वारा पानी की प्रत्येक बूंद संरक्षित करने के लिए वर्षा जल को नलकूपों, गड्ढों और कुओं में एकत्र किया जाता है।     

वर्षा जल संग्रहण के उपाय :-

वर्षा जल संग्रहण के लिए छोटे – छोटे गड्डे खोदना , झीलों का निर्माण , मिट्टी के छोटे – छोटे बाँध बनाना , रेत तथा चूने के पत्थर के संग्राहक बनाना तथा घर की छतों से जल एकत्र करना आदि। इससे भूजल का स्तर बढ़ जाता है।

वर्षा जल संग्रहण क्‍यों किया जाता है ?    

  • जल की बढ़ती मांग को पूरा करना।
  • भू पृष्ठ पर बहते जल की मात्रा को कम करना।
  • सड़कों एवं गलियों तथा सार्वजनिक रास्तों को जलभराव से रोकना,
  • भोम जल को एकत्र करने की क्षमता तथा जल स्तर को बढ़ाना,
  • भोम जल प्रदूषण को खटाना,
  • भोम जल की गुणवत्ता में वृद्धि करना।
  • बाढ़ के वेग को कम कर मृदा अपरदन को कम करता है

वर्षा जल का इस्‍तेमाल किया जा सकता है :-   

  • पीने, खाना पकाने या नहाने के लिए (फिल्‍टर वाली गुणवत्‍ता)
  • शौच के लिए
  • कपड़े धोने के लिए
  • सिंचाई के लिए
  • मवेशियों की जरूरतों के लिए

वर्षा जल संग्रहण सबसे उपयुक्‍त उन जगहों के लिए होता है :-

  • जहाँ भूजल कम है
  • जहाँ भूजल दूषित है
  • जहाँ जमीन विषम या पर्वतीय हो
  • जहाँ भूकम्‍प या बाढ़ सम्‍बन्‍धी घटनाएं आम हों
  • जहाँ लवण युक्‍त पानी की आवाजाही जल में खतरनाक स्‍तर तक हो
  • जहाँ जनसंख्‍या घनत्‍व कम हो
  • जहाँ बिजली और पानी के दाम बढ़ रहे हों
  • जहाँ पानी बहुत खारा हो या उसमें खनिज अधिक हों

       

 

  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 2220 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions