• support@answerspoint.com

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के काई तीन राजनीतिक कारण लिखिए।Write any three political reasons for the freedom struggle of 1857.

731

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के काई तीन राजनीतिक कारण लिखिए। Write any three political reasons for the freedom struggle of 1857.

1Answer


0

1857 ई. की क्रान्ति के राजनीतिक कारण निम्न है :-

  • लॉर्ड डलहौजी की अपहरण (हड़प) नीति :- इतिहासकारों के मत में 1857 ई. के स्वतन्त्रता संग्राम का प्रमुख राजनीतिक कारण लॉर्ड डलहौजी की अपहरण नीति थी। उसकी अपहरण नीति के परिणामस्वरूप सतारा, जैतपुर, सम्भलपुर, उदयपुर, झाँसी तथा नागपुर आदि रियासतें ब्रिटिश साम्राज्य का एक अंग बन गयी थीं। इन समस्त रियासतों के शासक लॉर्ड डलहौजी की नीतियों के कारण ब्रिटिश साम्राज्य के प्रबल विरोधी हो गये।
  • अवध के नवाब के साथ अन्याय :- अवध के नवाब प्रारम्भ से ही अंग्रेजों के समर्थक रहे थे, बना दिया। इस घटना से अंग्रेजों के समर्थक राज्य भी उनके विरोधी हो गये ।
  • बहादुरशाह का अपमान तथा अन्याय :- अंग्रेजों ने दिल्ली के मुगल शासक बहादुरशाह के साथ भी अन्याय किया तथा उसे भेंट देना बन्द कर दिया। कम्पनी के नौकर भी बहादुरशाह का अपमान करते रहते थे।
  • रोषपूर्ण प्रशासनिक नीतियाँ :- अंग्रेजों ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों से यथासम्भव भारतीयों को दूर रखा, साथ ही साथ समान पद पर भी अंग्रेजों तथा भारतीयों के वेतन में पर्यान्त असमानता थी। पदोन्नति भारतीयों को देर से तथा कम मिलती थी जबकि अंग्रेजों को शीघ्र तथा अधिक मिलती थी। इस प्रकार की भेद-भावना ने भारतवासियों के मन में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध असन्तोष को भावना उत्पन्न कर दी ।
  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 731 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions