• support@answerspoint.com

खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं ?

2610

खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं ? What do you understand by food safety?

1Answer


0

किसी देश में खाद्य सुरक्षा केवल तभी सुनिश्चित होती है जब –

  • सभी लोगो के लिए पर्याप्त खाद्य उपलब्ध हो |
  • सभी लोगो के पास स्वीकार्य गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ खरीदने की क्षमता हो |
  • खाद्य की उपलब्धता में कोई बाधा ना हो |

खाद्य सुरक्षा (food security) सभी व्यक्तियों के लिए सभी समय पर सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता है। हम जानते है की खाद्य सुरक्षा सदा से एक चिन्ता का विषय रहा है। सन 1974  में विश्व खाद्य सम्मेलन में 'खाद्य सुरक्षा' की परिभाषा दी गयी जिसमें खाद्य आपूर्ति पर बल दिया गया।

दूसरे शब्दों में खाद्यान्नों का वर्तमान भंडार जनसंख्या का पोषण करने में समर्थ है। अतः खाद्य सुरक्षा से तात्पर्य जनसंख्या का पोषण करने वाले खाद्य पदार्थों के भंडार अर्थात  उनकी वर्तमान उपलब्धि से है।

खाद्य सुरक्षा से संबंधित समस्याएं :-

  • देश में खाद्यान्नों के अतिरिक्त विशाल भंडारों के होते हुए भी गरीबी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास अनाज खरीदने के लिए प्राप्त धन नहीं है।
  • भारत में खाद्यान्न तथा दलहनौ के अंतर्गत शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल घटता जा रहा है।
  • जनसंख्या में वृद्धि के साथ-साथ खाद्यान्न उत्पादन के घटने से देश के सामने खाद्य सुरक्षा का बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है।
  • उर्वरकों, कीटनाशकों और पीड़कनाशको आदि के उपयोग ने कृषि उत्पादन में चमत्कारी वृद्धि की थी, आज उन्हीं के द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता कम होने लगी है। वास्तव में, इन रसायनों के उपयोग से मृदा की प्राकृतिक उर्वरता में कमी आती जा रही है।
  • कभी-कभी पानी की कमी होने से सिंचित क्षेत्र भी घट जाता है। पानी के कुप्रबंधन ने जला क्रांति और क्षारीयता को बढ़ाया है। मृदा में क्षारीयता के समावेश के कारण उसकी उत्पादकता में कमी आती जा रही है।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 2610 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions