मुम्बई में सूती वस्त्रोद्योग के विकसित होने के कारण लिखिए। Write the reasons for the development of cotton textile industry in Mumbai.
मुम्बई में सूती वस्त्रोद्योग के विकसित होने के कारण लिखिए। Write the reasons for the development of cotton textile industry in Mumbai.
Economic Geography
Human Geography
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
मुम्बई में सूत्री वस्त्रोद्योग के विकसित होने कारण :-
आर्द्र जलवायु :- भारत में मुम्बई समुद्र तटीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण जलवायु आर्द समशीतोष्ण हैं जिसके कारण कपास का धागा जल्दी नहीं टूटता हैं। मुम्बई की जलवायु वस्त्रोद्योग के लिये उपयुक्त हैं।
कच्चे माल की सुलभता :- मुम्बई के आसपास के क्षेत्रों कपास की कृषि की जाती हैं जिससे वस्त्रोद्योगों को कच्चा माल आसानी से मिल जाता है।
यातायात की सुविधा :- मुम्बई पश्चिम रेल्वे से जुड़ा हुआ हैं तथा सड़के भी अच्छी अवस्था में होने कारण परिवहन सुविधा हैं। मुम्बई स्वयं एक बन्दरगाह जिससे निर्मित वस्त्र विदेशों को निर्यात किये जाने की सुविधा प्राप्त हैं।
पर्याप्त जल विद्युत :- यहाँ पर शक्ति के साधनों में जल विद्युत पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के कारण वस्त्रोद्योगों का विकास हुआ हैं।
घनी आबादी :- मुम्बई एक महानगर एवं वस्त्रोद्योगों एवं अन्य प्रकार के उद्योगों का केन्द्र होने कारण घनी जनसंख्या पाई जाती हैं जिससे निर्मित माल के लिए बाजार की सुविधा भी उपलब्ध हैं।
श्रमिकों की आपूर्ति :- वस्त्रोद्योग के लिए कुशल एवं सस्ते श्रमिक उपलब्ध है जिसके कारण यह उद्योग उन्नत अवस्था में हैं।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer