गेहूँ की पैदावार के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितिया| Geographical conditions required for the production of wheat.
गेहूँ की पैदावार के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितिया| Geographical conditions required for the production of wheat.
Human Geography
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
गेंहू की पैदावार तथा उसकी उपज के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएं निम्नलिखित है:-
तापमान :- गेहूं मूलतः शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु का पौधा है। यह साधारणतः ठण्डी जलवायु में होता है। इसको उगते समय औसतन 10o सेण्टीग्रेड तथा पकते समय 20o सेण्टीग्रेड तापमान की आवश्यकता होती है।
वर्षा :- गेहूं के पौधों को अधिक नमी की आवश्यकता नहीं होती इसके लिए साधारणतः वर्षा 50 से 75 सेण्टीमीटर वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
मिट्टी :- गेहूं के उपज के लिए बहुत ही उम्दा व उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके लिए बलुई, दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी गयी है।
समतल भूमि :- इसके खेती के लिए समतल या क्रमिक उतार-चढाव वाले मैदानी भाग अधिक अनुकूल होते है, क्योंकि इसके खेती में मशीनों का व्यापक प्रयोग होने लगा है।
श्रमिक :- इसकी खेती के लिए श्रमिक पर्याप्त होना चाहिए परन्तु इस खेती में मशीनों का प्रयोग भी किया जाता हैं।
उत्पादन क्षेत्र :- भारत में गेहूं की पैदावार उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश आदि राज्यों में की जाती हैं।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer