• support@answerspoint.com

संज्ञा किसे कहते है? और इनके कितने भेद है ? What is a noun?

779

संज्ञा किसे कहते है? और इनके कितने भेद है ?

1Answer


0

संज्ञा :- किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव, अवस्था, गुण या दशा के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे -  आलोक, पुस्तक, जोधपुर, दया, बचपन, मिठास, गरीबी आदि।

संज्ञा मुख्यतः तीन प्रकार की होती है-
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा :- व्यक्ति विशेष, वस्तु विशेष अथवा स्थान विशेष के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे:-
व्यक्ति विशेष : अभिषेक, गुंजन, कविता, कामिनी, लोकेश।
वस्तु विशेष : रामायण, ऊषापंखा, रीटामशीन।
स्थान विशेष : जयपुर, गंगा, ताजमहल, हिमालय।

जातिवाचक संज्ञा :- जिस संज्ञा से किसी प्राणी, वस्तु अथवा स्थान की जाति या पूरे वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे -
प्राणी : मनुष्य, लड़की, घोड़ा, मोर, सेना, सभा
वस्तु : पुस्तक, पंखा, मशीन, दूध, साबुन, चाँदी
स्थान : पहाड़, नदी, भवन, शहर, गाँव, विद्यालय

भाववाचक संज्ञा :- किसी भाव, अवस्था, गुण अथवा दशा के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे - सुख, बचपन, सुन्दरता।

Note :- अंग्रेजी व्याकरण की नकल करते हुए हिन्दी में भी समुदायवाचक संज्ञा तथा द्रव्यवाचक संज्ञा दो भेद और बताते हैं किन्तु हिन्दी में उक्त दोनों भेद जाति - वाचक संज्ञा के अन्तर्गत आते हैं।

  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 779 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions