विशेषण किसे कहते है? विशेषण कितने प्रकार के होते हैं? What is adjective? How many types of adjectives are there?
विशेषण किसे कहते है? विशेषण कितने प्रकार के होते हैं? What is adjective? How many types of adjectives are there?
Hindi Vyakaran
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं।
जैसे - नीला-आकाश, छोटी लड़की, दुबला आदमी, कुछ पुस्तकें में क्रमशः नीला, छोटी, दुबला, कुछ शब्द विशेषण हैं, जो आकाश, लड़की, आदमी, पुस्तकें आदि संज्ञाओं की विशेषता का बोध कराते हैं।
दूसरे शब्दों में :- विशेषता बतलाने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं वहीं वह ‘विशेषण’ पद जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाता है उसे ‘विशेष्य’ कहते हैं। उक्त उदाहरणों में आकाश, लड़की, आदमी, पुस्तकें आदि शब्द विशेष्य कहलायेंगे।
विशेषण 5 प्रकार के होते हैं|
गुणवाचक विशेषण :- वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रूप, रंग, आकार, स्वभाव, दशा आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे - काला, पुराना, भला, छोटा, मीठा, देशी, पापी, धार्मिक आदि।
संख्यावाचक विशेषण :- वे विशेषण, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित, अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध कराते हैं उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। ये भी दो प्रकार के होते हैं- एक वे जो निश्चित संख्या का बोध कराते हैं तथा दूसरे वे जो अनिश्चित संख्या का बोध कराते हैं जैसे
निश्चित संख्या वाचक
- गणनावाचक - एक, दो, तीन।
- क्रमवाचक - पहला, दूसरा।
- आवृत्तिवाचक - दुगुना, चौगुना।
- समुदाय वाचक - दोनों, तीनों, चारों
अनिश्चय संख्या वाचक - कई, कुछ, सब, बहुत, थोड़े।
परिमाण वाचक विशेषण :- वे विशेषण, जो किसी पदार्थ की निश्चित या अनिश्चित मात्रा, परिमाण, नाप या तौल आदि का बोध कराते है, उन्हें परिमाण वाचक विशेषण कहते हैं। इसके भी दो उपभेद किए जा सकते हैं यथा
- निश्चित परिमाण वाचक - दो मीटर, पाँच किलो, सात लीटर।
- अनिश्चित परिमाण वाचक - थोड़ा, बहुत, कम, ज्यादा, अधिक, जरा-सा, सब आदि।
संकेतवाचक विशेषण :- वे सर्वनाम शब्द, जो विशेषण के रूप में किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
जैसे - इस गेंद को मत फेंको। उस पुस्तक को पढ़ो। वह कौन गा रही है ? वाक्यों में ‘इस’, उस, वह आदि शब्द संकेतवाचक विशेषण हैं।
व्यक्तिवाचक विशेषण :- वे विशेषण, जो व्यक्तिवाचक संज्ञाओंसे बनकर अन्य संज्ञा या सर्वनाम की विशेषण बतलाते हैं उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे - जोधपुरी जूती, बनारसी साड़ी, कश्मीरी सेब, बीकानेरी भुजिए। वाक्यों में जोधपुरी, बनारसी, कश्मीरी, बीकानेरी शब्द व्यक्तिवाचक विशेषण है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer