भविष्यत काल (Future Tense) किसे कहते हैं? What is Future Tense?
भविष्यत काल (Future Tense) किसे कहते हैं? What is Future Tense?
Hindi Vyakaran
- asked 7 months ago
- B Butts
1Answer
भविष्यत काल - भविष्य में होनेवाली क्रिया को भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। या क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यत काल कहते है।
जैसे- वह कल घर जाएगा। हम सर्कस देखने जायेंगे। किसान खेत में बीज बोयेगा।
उपर्युक्त वाक्यों की क्रियाएँ से पता चलता है कि ये सब कार्य आने वाले समय में पूरे होंगे। अतः ये भविष्यत काल की क्रियाएँ हैं।
भविष्यत काल की पहचान के लिए वाक्य के अन्त में 'गा, गी, गे' आदि आते है।
भविष्यत काल के तीन भेद होते है-
- सामान्य भविष्यत काल
- सम्भाव्य भविष्यत काल
- हेतुहेतुमद भविष्यत काल
सामान्य भविष्यत काल - क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं।
इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी।
जैसे - बच्चे कैरमबोर्ड खेलेंगे। वह घर जायेगा। दीपक अख़बार बेचेगा।
उपर्युक्त वाक्यों में क्रियाएँ भविष्य में सामान्य रूप से काम के होने की सूचना दे रही हैं। अतः ये सामान्य भविष्यत काल की क्रियाएँ हैं।
संभाव्य भविष्यत काल-क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे सम्भाव्य भविष्यत काल कहते हैं। जिससे भविष्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना हो।
जैसे - शायद चोर पकड़ा जाए। परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों। हो सकता है कि मैं कल वहाँ जाऊँ।
उपर्युक्त वाक्यों में क्रियाओं के भविष्य में होने की संभावना है। ये पूर्ण रूप से होंगी, ऐसा निश्चित नहीं होता। अतः ये सम्भाव्य भविष्यत काल की क्रियाएँ हैं।
हेतुहेतुमद भविष्य काल - क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो उसे हेतुहेतुमद् भविष्य काल कहते है।
जैसे - वह आये तो मैं जाऊँ। वह कमाये तो मैं खाऊँ। जो कमाए सो खाए। वह पढ़ेगा तो सफल होगा।
- answered 7 months ago
- Community wiki
Your Answer