• support@answerspoint.com

लिंग किसे कहते है? हिंदी व्याकरण के अनुशार लिंग के कितने भेद होते हैं? What is gender? How many gender differences are there according to Hindi grammar?

876

लिंग किसे कहते  है? हिंदी व्याकरण के अनुशार लिंग के कितने भेद होते हैं?

1Answer


0

व्याकरण के अन्तर्गत लिंग उसे कहते हैं, जिसके द्वारा किसी विकारी शब्द के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध होता है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति की जाति (स्त्री जाति या पुरुष जाति) का पता चले उसे लिंग कहा जाता है।

हिन्दी भाषा में लिंग दो प्रकार के होते हैं -

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्री लिंग

पुल्लिंग :- जिसके द्वारा किसी विकारी शब्द की पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
जैसे - गोविन्द, अध्यापक, मेरा, काला, जाता।


स्त्रीलिंग :- जिसके द्वारा किसी विकारी शब्द की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
जैसे - सीता, अध्यापिका, मेरी, काली, जाती।

लिंग की पहचान :- लिंग की पहचान शब्दों के व्यवहार से होती है। कुछ शब्द सदा पुल्लिंग रहते हैं तो कुछ शब्द सदा स्त्रीलिंग। कुछ शब्द परम्परा के कारण पुल्लिंग या स्त्री लिंग में प्रयुक्त होते हैं।


1. पुल्लिंग संज्ञा शब्दों की पहचान
प्राणिवाचक पुल्लिंग संज्ञाएँ - पुरुष, आदमी,मनुष्य, लड़का, शेर, चीता, हाथी, कुत्ता, घोड़ा, बैल, बन्दर, पशु, खरगोश, गैण्डा, मेंढ़क, साँप, मच्छर, तोता, बाज, मोर, कबूतर, कौवा, उल्लू, खटमल, कछुआ।
अप्राणिवाचक पुल्लिंग संज्ञाएँ - निम्न संज्ञाएँ सदैव पुल्ंिलग में ही प्रयुक्त होती हैं।
पर्वतों के नाम - हिमालय, विन्ध्याचल, अरावली, कैलास, आल्पस।
महीनों के नाम - भारतीय महीनों तथा अंग्रेजी महीनों के नाम जैसे - चैत, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, मार्च
दिन या वारों के नाम - सोमवार, मंगलवार, शनिवार।
देशों के नाम - भारत, अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस, इण्डोनेशिया, (अपवाद) श्रीलंका (स्त्रीलिंग)
ग्रहों के नाम - सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, शुक्र, राहु, केतु, अरुण, वरुण, यम, अपवाद (पृथ्वी)
धातुओं के नाम - सोना, ताम्बा, पीतल, लोहा, अपवाद (चाँदी)
वृक्षों के नाम - नीम, बरगद, बबूल, आम, पीपल, अशोक, अपवाद (इमली)
अनाजों के नाम - चावल, गेहूँ, बाजरा, जौ, अपवाद (ज्वार)
द्रवपदार्थों के नाम - तेल, घी, दूध, शर्बत, मक्खन, पानी, अपवाद (लस्सी, चाय)
समय सूचक नाम - क्षण, सेकण्ड, मिनट, घण्टा, दिन, सप्ताह, पक्ष, माह, अपवाद (रात, सायं, सन्ध्या, दोपहर,)
वर्णमाला के वर्ण - स्वर तथा क से ह तक व्यंजन, अपवाद (इ, ई, ऋ)
समुद्रों के नाम - हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, मूल्यवान पत्थर, रत्नों के नाम: हीरा, पुखराज, नीलम, पन्ना, मोती, माणिक्य, अपवाद (मणि, लाल)
शरीर के अंगों के नाम - सिर, बाल, नाक, कान, दाँत, गाल, हाथ, पैर, ओंठ, मुँह, अपवाद (गर्दन, जीभ, अंगुली)
देवताओं के नाम - इन्द्र, यम, वरुण, ब्रह्मा, विष्णु, महेश

2. स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों की पहचान
तिथियों के नाम - प्रथमा, द्वितीया, एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा।
भाषाओं के नाम - हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, जापानी, मलयालम।
लिपियों के नाम - देवनागरी, रोमन, गुरुमुखी, अरबी, फारसी।
बोलियों के नाम - ब्रज, भोजपुरी, हरियाणवी, अवधी।
नदियों के नाम - गंगा, गोदावरी, व्यास, ब्रह्मपुत्र।
नक्षत्रों के नाम - रोहिणी, अश्विनी, भरणी।
देवियों के नाम - दुर्गा, रमा, उमा।
महिलाओं के नाम - आशा, शबनम, रजिया, सीता।
लताओं के नाम - अमर बेल, मालती, तोरई।

 

  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 876 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions