• support@answerspoint.com

महात्मा गाँधी के प्रेरणादायक विचार | Mahatma Gandhi Quotes

महात्मा गाँधी के प्रेरणादायक विचार

  1. जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती हैं। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो।
  2. हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
  3. यदि हम खुद को बदल सकते हैं, तो दुनिया की प्रवृत्ति भी बदल जाएगी। जैसे-जैसे आदमी अपना स्वभाव बदलता है, वैसे-वैसे दुनिया का नजरिया भी उसके प्रति बदल जाता है। हमें यह देखने की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए कि दूसरे क्या करते हैं।
  4. मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
  5. एक आदमी अपने विचारों का एक उत्पाद है। वह जो सोचता है वही बन जाता है।
  6. मैं किसी को भी अपने गंदे पैरो के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
  7. खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
  8. आपको मानवता में कभी भी विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
  9. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
  10. जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।
  11. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
  12. आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
  13. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
  14. थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।
  15. भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
  16. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।
  17. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
  18. कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता हैं।
  19. किसी भी देश की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में निवास करती हैं।
  20. ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
  21. हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
  22. यह स्वास्थय ही है जो हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ नहीं।
  23. अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं।
  24. दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।
  25. मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूँ, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूँ।
    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 663 times
  • active 2 years ago

Top Rated Blogs