• support@answerspoint.com

मकर संक्रांति क्यों मनाया जाता है - Makar Sankranti

हिंदू पंचांग के अनुसार, संक्रांति (Sankranti) तिथि को सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है। भारत में, हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक संक्रांति को महीने की शुरुआत के रूप में चिह्नित किया जाता है। एक वर्ष में, 12 संक्रांति होती है और यह भगवान सूर्य (सूर्य देवता) को समर्पित है।

आइये जानते है 12 संक्रांतियों के नाम :-

  1. मकर संक्रांति
  2. कुम्भ संक्रांति
  3. मीन संक्रांति / फूलदेई
  4. मेष संक्रांति/ पना संक्रांति [सोलर नववर्ष]
  5. वृषभ संक्रांति
  6. मिथुन संक्रांति
  7. कर्क संक्रांति / हरेला
  8. सिंह संक्रांति
  9. कन्या संक्रांति
  10. तुला संक्रांति
  11. वृश्चिक संक्रांति
  12. धनु संक्रांति

सभी संक्रांति, दान के लिए अनुकूल है, लेकिन इस दिन शुभ कार्यों से बचा जाता है। संक्रांति के बाद सभी पवित्र अनुष्ठान और शुभ समारोह किए जा सकते हैं।

सभी 12 संक्रांति में 'मकर संक्रांति' सबसे महत्वपूर्ण है और यह पूरे भारत में मनाई जाती है। मकर संक्रांति त्यौहार,  सूर्य देव को समर्पित है। जब सूर्य धनु से मकर राशि या दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर स्थानांतरित होता है (अर्थात : इस दिन सूर्य दक्षिण - पूर्व से उत्तर - पूर्व को आ जाते है ), तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। संक्रांति का मतलब है, सूरज का एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करना है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बारह राशियां मानी गयी हैं: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन|

मकर सर्दियों के मौसम का अंत माना जाता है, और इसी दिन से लम्बे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इस त्यौहार पर लोग सूर्य की प्रार्थना करते हैं और  गांगजी, गंगा सागर, कुंभ और प्रयाग राज, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी या किसी भी पवित्र नदी में डुबकी लगाते है। लोग व्रत स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करते हैं।

भारत के अलग-अलग हिस्से में मकर संक्रांति विभिन्न नामों के साथ मनाई जाती है, कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब और हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण एवं उत्तराखंड मे उत्तरायणी मिथिलांचल में तिला संक्रांति के नाम से जानी जाती है।

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 641 times
  • active 2 years ago

Top Rated Blogs