जलोढ़ मिट्टी की विशेषताएँ लिखिए। Write the characteristics of alluvial soil.
जलोढ़ मिट्टी की विशेषताएँ लिखिए। Write the characteristics of alluvial soil.
Social Science
- asked 8 months ago
- B Butts
1Answer
जलोढ़ मिट्टी :- इसे कॉप, दोमट, कछारी या चीका मिट्टी भी कहा जाता है। इसका निर्माण नदियों द्वारा पर्वतों से बहाकर लाए गए अवसादों के निक्षेपण से हुआ है। इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और वनस्पति अंशों की कमी है। किन्तु पोटाश और चूना पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
यह मिट्टी दो प्रकार की होती है :-
बांगर और खादर। भारत में जलोढ़ मृदा 40 प्रतिशत भू-भाग पर पाई जाती है। इसका विस्तार सम्पूर्ण उत्तरी-भारत के मैदान, डेल्टाई भाग तथा तटीय भागों में पाया जाता है। उत्तर भारत का मैदान जलोढ़ मृदा का मैदान कहलाता है। यह बहुत उपजाऊ मृदा है।
- answered 8 months ago
- Community wiki
Your Answer