• support@answerspoint.com

जीवाश्म किसे कहते हैं?

1331

जीवाश्म किसे कहते हैं? What do you mean by fossil?

1Answer


0

पृथ्वी पर किसी समय जीवित रहने वाले अति प्राचीन सजीवों के परिरक्षित अवशेषों या उनके द्वारा चट्टानों में छोड़ी गई छापों को जो पृथ्वी की सतहों या चट्टानों की परतों में सुरक्षित पाये जाते हैं उन्हें जीवाश्म (जीव + अश्म = पत्थर) कहते हैं

किसी भी विलुप्त जंतु या पौधे के किसी समय जीवित होने का प्रमाण जीवाश्म कहलाता है। जब किसी मृत जीवधारी का शरीर मिट्टी में दब जाता है तब उसके शरीर के नरम भाग गल जाते हैं और कठोर भाग धीरे-धीरे (करोड़ों वर्षों में) पत्थर में बदल जाते हैं। जब ये पत्थर किसी कारण से पृथ्वी की सतह पर आ जाते हैं तब उनके अध्ययन से उस जीवधारी की शरीर रचना के बारे में बहुत सारी जानकारियां मिल जाती हैं। जिन जंतुओं में हड्डियां होती हैं उनकी हड्डियां प्राय: जीवाश्मों के रूप में मिलती हैं। इनके अलावा, अंडे और घाोंघों और शंखों के कवच भी जीवाश्मों के रूप में पाए जाते हैं। भारत के कई भागों में विलुप्त हो चुके वृक्षों के तने पत्थर के रूप में पाए जाते हैं। यदि कोई विलुप्त कीड़ा गीली मिट्टी पर रेंगते हुए अपना निशान छोड़ गया हो और बाद में यह मिट्टी चट्टान में बदल गई हो तो कीड़े के रेगने के निशान को भी जीवाश्म कहा जाता है।

  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 1331 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions