• support@answerspoint.com

उत्तल लेंस और अवतल लेंस किसे कहते है? उत्तल लेंस और अवतल लेंस में क्या अंतर है | Difference Between Convex Lens And Concave Lens

6185

उत्तल लेंस और अवतल लेंस किसे कहते है? उत्तल लेंस और अवतल लेंस में क्या अंतर है | Difference Between Convex Lens And Concave Lens

1Answer


0

उत्तल लेंस

उत्तल लेंस एक गोलाकर लेंस होता है जो कि बीच से मोटा तथा किनारों से पतला होता है। उत्तल लेंस अपने मे से गुजरने वाले सम्पूर्ण प्रकाश को एक बिंदु पर केंद्रित कर देता है इसीलिए उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस भी कहा जाता है। उत्तल लेंस में वस्तु का प्रतिबिम्ब वास्तविक, आभासी तथा उल्टा बनता है।

उत्तल लेंस के प्रकार

उत्तल लेंस कुल तीन प्रकार के होते हैं :-

  1. उभयोत्‍तल लेंस
  2. समतलोत्‍तल लेंस
  3. अवतलोत्‍तल लेंस

उत्तल लेंस के उपयोग

  1. उत्तल लेंस का प्रयोग दूरदृष्टि दोष के निवारण के रूप में किया जाता है।
  2. उत्तल लेंस का प्रयोग दूरबीन में किया जाता है।
  3. घड़ीसाज द्वारा घड़ी के छोटे कलपुर्जों को देखने में उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  4. ज्योतिषी के द्वारा हस्तरेखा देखने में उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  5. प्रयोगशाला में उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है।
  6. सूक्ष्मदर्शी में उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  7. वाहनों के बगल के शीशे (Side Mirror) में अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।

अवतल लेंस

अवतल लेंस भी एक गोलाकार लेंस होता है जो कि बीच से पतला तथा किनारों से मोटा होता है। अवतल लेंस अपने मे से गुजरने वाले सम्पूर्ण प्रकाश को और बिखरा या फैला देता है इसीलिए अवतल लेंस को अपसारी लेंस भी कहा जाता है। अवतल लेंस में वस्तु का प्रतिबिम्ब वास्तविक, आभासी तथा सीधा बनता है।

अवतल लेंस के प्रकार

अवतल लेंस कुल तीन प्रकार के होते हैं :-

  1. उभयावतल लेंस
  2. समतल अवतल लेंस
  3. उत्‍तावतल लेंस

अवतल लेंस के उपयोग

  1. अवतल लेंस का प्रयोग निकटदृष्टि दोष के निवारण के रूप में किया जाता है।
  2. वाहनों के हेडलाइट में अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  3. अवतल लेंस का प्रयोग दाढ़ी बनाने के लिए किया जाता हैं।
  4. मोतियाबिंद रोग निवारण के लिए अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  5. स्ट्रीट लैंप में अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
  • answered 3 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 3 years ago
  • viewed 6185 times
  • active 3 years ago

Best Rated Questions