कार्बन डाइऑक्साइड भी जीवन के लिए जरुरी है| कैसे ?
कार्बन डाइऑक्साइड एक रंगहीन और गंधहीन गैस है जो पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर कैसे, इसकी जानकारी दे|
Hamari Duniya 7th Class
- asked 1 year ago
- B Butts
1Answer
कार्बन डाइऑक्साइड एक रंगहीन और गंधहीन गैस है जो पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। धरती पर यह प्राकृतिक रूप में पाई जाती है।
कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में ही पैर पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन बनाते है, जिसके कारण पर्यावरण की पूरी खाद्य - सृंखला एवं हमारा जीवन संभव है| स्थलीय विकिरण में सूर्य द्वारा प्राप्त ऊष्मा दीर्घ तरंग में बदल जाती है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड गैस आसानी से सोख लेती है और इस तरह पृथ्वी पर आवश्यक उष्मा बनी रहती है जिससे हमारा जीवन संचालित होता रहता है|
वायुमंडल में यह गैस आयतन के हिसाब से लगभग 0.03% होती है।
विज्ञान की दृष्टि में कार्बन ही काया है, शरीर है। हम मनुष्य ही नहीं सारे जीव-जन्तु, पौधे मुख्य रूप से कार्बन से ही बने हुए हैं।
- answered 1 year ago
- Community wiki
Your Answer