• support@answerspoint.com

खनिज (Minrals) किसे कहते है? पृथ्वी की संरचना में इसका क्या योगदान है|

1554

खनिज (Minrals) किसे कहते है? पृथ्वी की संरचना में इसका क्या योगदान है|

1Answer


0

विभिन्न रासायनिक तत्वों (Chemical Elements) से बनने वाले पदार्थों को खनिज कहते हैं। लोंगवेल के अनुसार, खनिज प्राकृतिक रूप से उपलब्ध वह पदार्थ, है जिसमें एक प्रकार के भौतिक गुण होतें हैं और उनकी रचना को रासायनिक सूत्र द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है। सामान्यतः खनिज की निम्नलिखित विशेषताएॅ होती हैं-

  • इनका एक निश्चित रासायनिक संगठन होता है।
  • इनकी उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से हुई है।.
  • इनका स्वरूप एक सामान्य होता है।
  • इनकी उत्पत्ति पूर्णतः अजैविक तत्वों से होती है।
  • इनका निर्माण प्रायः भूपृष्ठीय तत्वों द्वारा ही होता है।

पृथ्वी की संरचना तीन परतों में विभाजित है। पृथ्वी का ऊपरी भाग, भूपटल (Earth Crust) कहलाता है| भूपटल की औसत गहराई 10 से 25 मील तक है। इसका निर्माण खनिजों एवं चट्टानों से हुआ है। भूपटल की रचना में लगभग दो हजार खनिजों का योगदान है।

  • answered 3 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share