• support@answerspoint.com

वैश्वीकरण क्या है? इससे उत्पन्न समस्याओं का वर्णन कीजिए। What is Globalization? Describe the problems arising out of it.

739

वैश्वीकरण क्या है? इससे उत्पन्न समस्याओं का वर्णन कीजिए। What is Globalization? Describe the problems arising out of it.

 

1Answer


0

वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ अर्थव्यवस्था को विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करने से लगाया जाता है। इसमें प्रत्येक राष्ट्रों के साथ वस्तु, पूँजी एवं वौद्धिक सम्पदा का अप्रतिबन्धित आदान-प्रदान होता हे। अन्य शब्दों में वैश्वीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसके अंतर्गत सभी व्यापारिक क्रियाओं का अंतर्राष्ट्रीयकरण हो जाता है। वैश्वीकरण से उत्पन्न समस्याएँ

  • श्रमिकों के जीवन पर प्रभाव :- वैश्वीकरण के कारण श्रमिकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश नियोक्ता इन दिनों श्रमिकों को रोजगार देने में लचीलापन पसन्द करते है।
  • छोटे उत्पादकों पर प्रभाव :- छोटे उत्पादकों पर वैश्वीकरण का बुरा प्रभाव पड़ा है। विदेशी उत्पादित माल से प्रतियोगिता करने में छोटे उद्योग संक्षम नहीं है। परिणामस्वरूप अनेक छोटे उद्योग, बंद हो गए।
  • सभी लोगों को लाभ नहीं :- वैश्वीकरण का लाभ समाज के सभी वर्गों को नहीं मिला है। शिक्षित कुशल और सम्पन्न लोगों ने वैश्वीकरण से मिले गये अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग किया है। इसके विपरीत अनेक लोगों को लाभ में हिस्सा नहीं मिला है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि समाज का कमजोर एवं गरीब वर्ग वैश्वीकरण के लाभ से दूर है।
  • विकसित राष्ट्रों का आधिपत्य :- वैश्वीकरण की प्रक्रिया विश्व व्यापार संगठन के निर्देशानुसार क्रियाविन्वत की जा रही है किन्तु इस संगठन में विकसित राष्ट्रों का वर्चस्व अधिक है। ये राष्ट्र उन्ही नीतियों एवं कार्यक्रमों का समर्थन करते है जिनसे उन्हें लाभ प्राप्त होता है। श्रमिकों के लिए इन राष्ट्रों ने अपने बाजार नहीं खोले हैं।
  • क्षेत्रीय असमानताएँ :- वैश्वीकरण से क्षेत्रीय विषमताएँ बढ़ी है जिस प्रकार वैश्वीकरण से विकासशील राष्ट्रों की तुलना में विकसित राष्ट्रों को अधिक लाभ मिला है ठीक उसी प्रकार राष्ट्र के अंदर भी विकसित क्षेत्रों को पिछड़े क्षेत्रों की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त हुआ है।
  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 739 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions