• support@answerspoint.com

आयात और निर्यात क्या हैं? what are import and export.

742

आयात और निर्यात क्या हैं? what are import and export.

1Answer


0

आयात क्या है?

किसी भी तरह की कोई वस्तु बाहर किसी देश यानि विदेश से ख़रीद कर भारत में लाने को आयात कहा जाता है। आयात को इंग्लिश में import कहा जाता है। इसका मतलब सिर्फ यही नही की किसी देश से कोई चीज़ खरीद कर लाना अगर हम अपने देश के किसी दूसरे राज्य से कुछ मंगवाते है तो उसको भी आयात ही कहा जाता है।

जैसे भारत के किसी भी एक राज्य से दूसरे राज्य में कोई वस्तु मंगवाई जाएगी तो उसको आयात कहा जाएगा। अगर हम सरल भाषा मे समझे तो किसी वस्तु को दूसरी जगह से मंगवाने की प्रक्रिया को आयात कहा जाता है।

निर्यात क्या है?

निर्यात आयात के बिल्कुल उलट प्रकिर्या है, इसमे अगर हम कोई वस्तु भारत से किसी अन्य देश में भेजते हैं तो उसको निर्यात कहा जाता है। निर्यात को इंग्लिश भाषा मे Export कहा जाता है। इस मे कोई भी देश भारत से कोई वस्तु खरीदता है तो यहाँ से भेजी जाने वाली वस्तु को निर्यात कहा जाता है।

अब आप ने यह तो समझ लिया कि आयात और निर्यात क्या होता है लेकिन आप यह भी जान लो कि अगर कोई वस्तु को भेजा जाता है तो वो दोनों प्रक्रिया से होकर पहुंचती है। जैसे भारत की तरफ से किसी वस्तु का आयात किया जाता है तो उसी वस्तु का दूसरे देश की तरफ से निर्यात किया जाता है। इस तरह अगर देखा जाए तो आयात और निर्यात एक साथ ही होता है।

आयात और निर्यात में क्या अंतर है ( Difference Between Import and Export )

  • जब कोई देश किसी दूसरे देश से कोई माल अपने घरेलु बाज़ार में बेंचने के लिए खरीदता है तो इस प्रक्रिया को आयात कहते हैं वहीँ जब एक देश किसी दूसरे देश को अपने यहाँ उत्पादित वस्तुओं को बेंचता है तो इस प्रक्रिया को निर्यात कहते हैं।
  • आयात का उद्द्येश्य अपने देश में उस वस्तु के संकट या कमी को दूर करना होता है जबकि निर्यात का उद्द्येश्य अपने देश के सरप्लस माल को दूसरे देशों खपाना होता है।
  • आयात किसी देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है वहीँ निर्यात किसी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है।
  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 742 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions