• support@answerspoint.com

जीवाश्म ईंधन की क्या हानियाँ हैं ?

780

जीवाश्म ईंधन की क्या हानियाँ हैं ? What are the disadvantages of fossil fuels?

1Answer


0

जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत हैं और अब हमारे पास जीवाश्म ईंधन के सीमित भंडार ही बचे हैं। यह शीघ्र ख़त्म होने के कगार पर है। जीवाश्म ईंधन को जलाने से कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड उत्पन्न होते हैं। सल्फर के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं और वे अम्लीय वर्षा का कारण बनते हैं जिससे हमारे जल और मृदा के संसाधनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जीवाश्म ईंधन के जलने से वायु में हानिकारक कणिकाएं और धुआँ प्रदूषण फैलाते हैं जिस कारण | कई तरह के श्वसन संबंधी रोग फैलते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड ग्रीन हाऊस प्रभाव से वातावरणीय तापमान में वृद्धि करती है और कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन बनती है जो जीवन के लिए अत्यधिक खतरनाक है|

जीवाश्म ईंधन की हानियाँ हैं :-

  • जीवाश्म ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत हैं जो कि सीमित हैं।
  • इसके ज्वलन से कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड्स उत्पन्न होते हैंजो स्वस्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ये जल और भूमि संसाधनों पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
  • कार्बन डाइऑक्साइड ग्रीन हाउस प्रभाव से वातावरण तापमान में वृद्धि होती है।
  • answered 1 year ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 1 year ago
  • viewed 780 times
  • active 1 year ago

Best Rated Questions