• support@answerspoint.com

डीएनए ( D.N.A) और आरएनए (R.N.A) किसे कहते है? और इनमे क्या अंतर है? | Difference between D.N.A and R.N.A

2325

डीएनए ( D.N.A)  और आरएनए (R.N.A) किसे कहते है? और इनमे क्या अंतर है? |  Difference between D.N.A and R.N.A

1Answer


0
डीएनए क्या है (What is DNA)
डीएनए अणुओं का एक समूह है जो वंशानुगत जानकारियों को एक से दूसरे में पहुँचाने  करने के लिए जिम्मेदार होता है। दूसरे शब्दों में, डीएनए एक लंबा अणु है, जिसमें किसी व्यक्ति का अद्वितीय आनुवंशिक कोड होता है। यह हमारे शरीर द्वारा कार्य करने के लिए आवश्यक प्रोटीन के निर्माण के लिए निर्देश देता है। डीएनए, माता-पिता से एक बच्चे में आता हैं, जिसमें लगभग आधे बच्चे का डीएनए, पिता से और आधा माँ से होता है।
डीएनए, कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया में उपस्थित होता है और इसे माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए कहा जाता है। यह मां से बच्चे को विरासत में मिलता है। मनुष्यों में, माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के लगभग 16,000 बेस युग्म होते हैं।
 

डीएनए (DNA) की खोज किसने की थी ? :-

इसकी खोज सर्वप्रथम फिद्रीक मीश्चर ने किया था। इसकी संंरचना डबल हेलिक्स होती हैं जिसकी खोज वाटसन और क्रीक ने की थी।

 

DNA का Full Form :- 

डीऑक्सीराइबोज न्यूक्सिक्लिक एसिड (Deoxyribo Nucleic Acid) होता हैं।

 

डीएनए के प्रकार (Types Of D.N.A) :-

डीएनए का मूल से रूप कोई प्रकार नहीं होता है। लेकिन द्विकुंडल के घूर्णन के आधार पर डीएनए के दो प्रकार  होता है।

  1. दक्षिणावर्ती डीएनए या B-D.N.A
  2. वामावर्त डीएनए या Z-D.N.A

 

डीएनए के कार्य (Funtion Of D.N.A) :-

डीएनए का प्रमुख कार्य अनुवांशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ले जाना होता है।

-------------------

 

आरएनए क्या है (What is RNA)

आरएनए भी अनुवांशिक होता है। एक इसमें राइबोज श्रृंखला होती है। यह कोशिकाओं के केंद्र के अतिरिक्त यह कोशिका द्रव्य में भी पाया जाता है। यह राइबोसोम कोशिकांग के समग्र भाग को बनाता है तथा इसकी संरचना एकल सूत्र संरचना होती है । आरएनए में थायमीन नामक क्षार नहीं होता है उसकी जगह पर यूरेसिल नामक क्षार होता है। आरएनए को निर्देश डीएनए से मिलता है जो कि प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करता है।

 

आरएनए (RNA) की खोज किसने की थी ? :-

RNA की खोज का श्रेय सेवेरो ओकोआ, रॉबर्ट हॉली और कार्ल वोसे को जाता हैं।

 

RNA का Full Form :- 

राइबोन्यूक्लिक एसिड (Ribose Nucleic Acid) होता है।

 

आरएनए के प्रकार (Types Of R.N.A) :-

आरएनए कुल 3 प्रकार के होते हैं।

  1. संदेशवाहक आरएनए (Messenger RNA) या mRNA
  2. राइबोसोमल आरएनए (Ribosomal RNA) या rRNA
  3. स्थानांतरण आरएनए (Transfer RNA) या tRNA

 

आरएनए का क्या कार्य होता है ?

आरएनए का प्रमुख का प्रोटीन का निर्माण करना होता है।

  • answered 3 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 3 years ago
  • viewed 2325 times
  • active 3 years ago

Best Rated Questions