• support@answerspoint.com

पदार्थ किसे कहते हैं? पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं? What is Substance.

989

पदार्थ किसे कहते हैं? पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं?

1Answer


0

पदार्थ,  जिसका कुछ-न-कुछ वजन (Mass) हो और कुछ-न-कुछ 'जगह घेरती' हो उसे पदार्थ कहते है।

रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में पदार्थ (matter) उसे कहते हैं जो स्थान घेरता है व जिसमे द्रव्यमान होता है।  विज्ञान के आरम्भिक विकास के दिनों में ऐसा माना जाता था कि पदार्थ न तो उत्पन्न किया जा सकता है, न नष्ट ही किया जा सकता है, अर्थात् पदार्थ अविनाशी है। इसे पदार्थ की अविनाशिता का नियम कहा जाता था। किन्तु अब यह स्थापित हो गया है कि पदार्थ और ऊर्जा का परस्पर परिवर्तन सम्भव है। यह परिवर्तन आइन्स्टीन के प्रसिद्ध समीकरण E=mc2 के अनुसार होता है।

पदार्थ की अवस्थाएं|

पदार्थ की कुल चार अवस्थाएं होती हैं।

  1. ठोस (Solid)
  2. द्रव (Liquid)
  3. गैस (Gas)

ठोस - ठोस में, कण बारीकी से भरे होते हैं। ठोस के कणों में आकर्षण बल आधिक होने के कारण इनका निश्चित आकार और आयतन होता है। ठोस के कुछ आम उद्हरण - जैस पत्थर, ईट, बॉल, कार, बस आदि।

द्रव - द्रव में कणों के मध्य बन्धन ठोस की तुलना में कम होती है अतः कण गतिमान होते हैं। इसका निश्चित आकर नहीं होता मतलब इसे जिस आकार में ढाल दो उसी में ढल जाता है लेकिन इसका आयतन निश्चित होता है।

गैस - गैस में कणों के मध्य बन्धन ठोस और द्रव की तुलना में कम होती है अतः कण बहुत गतिमान होते हैं। इनका न तो निश्चित आकार (Shape) और न ही निश्चित आयतन (Volume) होता है।

 

  • answered 2 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 989 times
  • active 2 years ago

Best Rated Questions