• support@answerspoint.com

दुरी ( distance ) और विस्थापन (displacement) क्या हैं ?

2051

दुरी ( distance ) और विस्थापन (displacement)  क्या  हैं ?

1Answer


0

दूरी किसे कहते है (Definition of Distance)

गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक तय की गई कुल लंबाई को उसकी वस्तु की दूरी कहते हैं। अर्थात किसी वस्तु द्वारा मार्ग की तय की गई कुल लंबाई को उस वस्तु की दूरी कहते हैं।

यह एक अदिश राशि है।

Ex - स्थान A से स्थान B तक की कुल लंबाई 1 किलोमीटर है तो स्थान A से संस्थान B तक की दूरी 1 किलोमीटर कहलाएगी।

दूरी का मात्रक (Unit of Distance)

दूरी का si  मात्रक मीटर ( प्रकाशवर्ष, किलोमीटर, मिलीमीटर, सेंटीमीटर, डेसीमीटर, माइक्रोन, एंग्स्ट्राम, फर्मी ) होता है।

 

विस्थापन की परिभाषा (Definition of Displacement)

किसी वस्तु की एक निश्चित दिशा में प्रारंभिक एवं अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।

यह एक सदिश राशि है।

विस्थापन का मात्रक (Unit of Displacement)

विस्थापन का si  मात्रक मीटर ( प्रकाशवर्ष, किलोमीटर, मिलीमीटर, सेंटीमीटर, डेसीमीटर, माइक्रोन, एंग्स्ट्राम, फर्मी ) होता है।

Note - विस्थापन एक प्रकार की दूरी ही है। अतः दूरी के सभी मात्रक विस्थापन के मात्रक है।

 

दूरी और विस्थापन में अंतर (difference between distance and displacement)

दूरी (distance) विस्थापन (displacement)
किसी पथ की तय की गई कुल लम्बाई को दूरी कहते है। वस्तु द्वारा तय पथ की प्रारंभिक और अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है।
अदिश राशि है। सदिश राशि है।
इसमें केवल परिमाण होता है। इसमें परिमाण और दिशा दोनो होती है।
यह सदैव धनात्मक होती है। यह धनात्मक,ऋणात्मक तथा शून्य भी हो सकता है।
  • answered 3 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 3 years ago
  • viewed 2051 times
  • active 3 years ago

Best Rated Questions