• support@answerspoint.com

अदिश राशि और सदिश राशि क्या है? और दोनों में क्या अंतर है?

3734

अदिश राशि और सदिश राशि क्या है और दोनों में क्या अंतर है? उधाहरण देकर परिभाषित करे

1Answer


0

सदिश राशि

ऐसी राशि जिन्हें निरुपित या व्यक्त करने के लिए हमें दिशा और परिमाण दोनों की आवश्यकता पड़ती हैं। उन राशि को सदिश राशि कहते हैं।

Note -  बल, संवेग, बल आघूर्ण, आवेग, भार, विद्युत क्षेत्र, विस्थापन, वेग,  त्वरण, आदि सदिश राशि होती हैं।

 

अदिश राशि

ऐसी राशि जिन्हें व्यक्त या निरुपित करने के लिए केवल परिमाण कि आवश्यकता होती हैं दिशा कि कोई आवश्यकता नहीं पडती हैं। उन राशियों को अदिश राशियां कहते हैं।

Note :- ऊर्जा, शक्ति, कोण, ताप, विद्युत धारालंबाई, दूरी, समय, क्षेत्रफल, द्रव्यमान, आयतन, घनत्व, दाब ,कार्य और विद्युत विभव आदि।

 

सदिश राशि और अदिश राशि में अंतर

सदिश राशि (Vector Quantity) अदिश राशि (Scalar Quantity)
सदिश राशियों को व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवयश्कता पडती हैं। अदिश राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती हैं।
सदिश राशियों को गणित के नियमों से नही हल किया जा सकता हैं। अदिश राशियों को गणित के नियमों से हल किया जा सकता हैं।
सदिश राशियों को दिखाने के लिए ऊपर तीर लगाते हैं। अदिश राशियों को दिखाने के लिए साधारण अक्षरों से दिखया जाता हैं।
सदिश राशियों में दिशा होती हैं। अदिश राशियों में दिशा नही होती हैं।
  • answered 3 years ago
  • Sandy Hook

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 3 years ago
  • viewed 3734 times
  • active 3 years ago

Best Rated Questions