• support@answerspoint.com

महाभारत सीरियल के ‘शकुनी मामा’ का 78 साल में निधन. Gufi Paintal Passes Away

1988 में बीआर चोपड़ा का महाभारत टीवी शो हर घर में काफी मशहूर था. इस शो के कई किरदार भी इस शो के ज़रिए जनता के दिलों में राज करने लगे थे. महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल भी इसी शो के बाद फेमस हुए थे. गूफी पेंटल का मुंबई के एक निजी अस्पताल में 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. दो दिन पहले गूफी की तबियत ख़राब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

  • 'महाभारत' सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे. गूफी पेंटल का निधन हो गया है. एक्टर का अंतिम संस्कार आज .
  • एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है. 'महाभारत' सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे.
  • महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी।

 

  •  सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं।

तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

  • शुक्रवार को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थीं। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि वेटरन एक्टर पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं।
  • हितेन पटेंल ने शेयर की न्यूज
  • एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

 

  • महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल नहीं रहे:78 साल की उम्र में निधन; चीन से जंग के दौरान आर्मी में थे, बॉर्डर पर रामलीला की

 

  • महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। गूफी के भाई ने दैनिक भास्कर को बताया कि आज शाम 4 से 5 बजे के बीच ओशिवारा श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  • एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया।
  • महाभारत के अर्जुन बोले- गूफी ने ही ऑडिशन कराया था, हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा
  • महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने कहा, "गूफी को पिछले दो दिनों से होश नहीं था। वे ICU में थे। महाभारत में उन्हें गूफी की वजह से ही काम मिला था। उन्होंने ही अर्जुन के किरदार के लिए मेरा ऑडिशन कराया था। मैं इसके लिए हमेशा गूफी का शुक्रगुजार रहूंगा।"
  • बता दें कि फिरोज ने अर्जुन का किरदार निभाने के बाद अपना नाम फिरोज से अर्जुन रख लिया था। आज वे अर्जुन के नाम से ही जाने जाते हैं।
  • फिरोज खान के जीवन में महाभारत के निभाए किरदार का बहुत प्रभाव पड़ा। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम अर्जुन रख लिया ।
  • फिरोज खान के जीवन में महाभारत के निभाए किरदार का बहुत प्रभाव पड़ा। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम अर्जुन रख लिया ।
  • सुरेंद्र पाल ने कहा- रियल लाइफ में शकुनी के किरदार से ठीक विपरीत थे गूफी
  • महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले एक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा, "गूफी की तबीयत 15 दिन पहले खराब हुई थी। वे अचानक अपने घर में गिर पड़े थे। इसकी वजह से उनके दिमाग में में कुछ प्रॉब्लम आ गई थी। वे कोमा में चले गए थे। हालांकि रविवार की सुबह उन्हें होश भी आया था, लेकिन आज ये दुखद खबर सुनने को मिली।
  • उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं, साथ ही एक बेटा है जिसका नाम हैरी पेंटल है। वे अंधेरी के बेलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिछले कुछ सालों से वे पुनीत इस्सर और मेरे साथ महाभारत के प्ले किया करते थे। अपने सभी दुख-सुख मेरे साथ ही शेयर किया करते थे। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कभी कोई शिकायत नहीं रही।
  • महाभारत में उनका जो कैरेक्टर था। रियल लाइफ में वे ठीक इसके विपरीत थे। वे ड्रिंक वगैरह भी करते थे, लेकिन कभी आवश्यकता से अधिक नहीं लेते थे। हमेशा दो पैग लेते थे। उनके छोटे भाई कंवरजीत सिंह पेंटल जिन्हें पेंटल के नाम से जाना जाता है, उन्होंने महाभारत में शिखंडी का रोल किया था। वे भी काफी पॉपुलर एक्टर हैं।"
  • सुरेंद्र पाल (दाहिने) का कहना है कि गूफी किसी भी इवेंट में बिना उनको लिए नहीं जाते थे। सुरेंद्र ने कहा कि वे गूफी के हर सुख-दुख में शामिल होते थे।
  • सुरेंद्र पाल (दाहिने) का कहना है कि गूफी किसी भी इवेंट में बिना उनको लिए नहीं जाते थे। सुरेंद्र ने कहा कि वे गूफी के हर सुख-दुख में शामिल होते थे।
  • महाभारत से घर-घर पहचान मिली
  • 80 के दशक में गूफी कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो 'महाभारत' से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में नजर आए थे।
  • बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में साथी कलाकार पुनीत इस्सर के साथ गूफी पेंटल।
  • बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में साथी कलाकार पुनीत इस्सर के साथ गूफी पेंटल।
  • गूफी ने भास्कर को बताया था आर्मी जवान से शकुनि बनने का सफर
  • एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले गुफी पेंटल आर्मी में थे। उनका असली नाम सरबजीत सिंह पेंटल था। दैनिक भास्कर से हुई खास बातचीत में गूफी ने आर्मी जवान से शकुनि बनने की कहानी शेयर की थी। उन्होंने कहा था, "1962 में भारत-चीन के बीच जब युद्ध चल रहा था, तब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युद्ध के दौरान भी कॉलेज में आर्मी की भर्तियां चल रही थीं। मैं हमेशा से आर्मी में जाना चाहता था। पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।
  • बॉर्डर पर मनोरंजन के लिए टीवी और रेडियो नहीं होता था इसलिए हम बॉर्डर पर (सेना के जवान) रामलीला करते थे। रामलीला में मैं सीता का रोल करता था और रावण बना शख्स स्कूटर पर आकर मेरा अपहरण करता था। मुझे एक्टिंग का शौक तो था ही, इससे कुछ ट्रेनिंग भी मिल गई।"
  • पेंटल ने भास्कर से कहा था, "एक्टिंग में इंटरेस्ट बढ़ने लगा तो अपने छोटे भाई कंवरजीत पेंटल के कहने पर 1969 में मुंबई आ गया था। मॉडलिंग और एक्टिंग सीखी और कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। इस दौरान बीआर चोपड़ा की महाभारत में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला।
    Facebook Share        
       
  • asked 10 months ago
  • viewed 1068 times
  • active 10 months ago

Top Rated Blogs