• support@answerspoint.com

मानव शरीर का रोचक तथ्य | Interesting facts of human body

आइये जानते है मानव शरीर के कुछ रोचक तथ्य जिसे जानना हमारे लिए बहुत ही महत्व पूर्ण है|

  • वयस्क पुरुष के मस्तिष्क का वजन लगभग 1400 ग्राम होता है।
  • हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता प्रति मिनट लगभग 4.5 लिटर होती है।
  • सामान्य वयस्क के हृदय की धड़कन एक मिनट में. 70-72 बार होती है।
  • बच्चे के हृदय की धड़कन वयस्क से ज्यादा होती है।   
  • शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी (femur) होती है। सामान्य व्यक्ति की जांघ की हड्डी लगभग 48 से.मी. लम्बी होती है।
  • शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टअप (stirrup) हड्डी होती है।
  • मनुष्य के शरीर में दो फेफड़े होते हैं। दाहिना फेफड़ा बायें फेफड़े से बड़ा होता है।
  • शरीर में सबसे बड़ा ग्लैंड जिगर/यकृत (liver) है।
  • मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती है।
  • छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।
  • प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।
  • कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं।
  • सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।
  • मानव शरीर में लगभग 60 प्रतिशत जल होता है- मस्तिष्क में 85 प्रतिशत जल है, रक्त में 79 प्रतिशत जल है तथा फेफड़ों में लगभग 80 प्रतिशत जल होता है।
  • जो हवा हम सांस के द्वारा अन्दर ले जाते हैं, उसमें 21% ऑक्सीजन और 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
  • जो हवा हम सांस के द्वारा बाहर छोड़ते हैं उसमें 16% ऑक्सीजन और 4.5% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
  • शान्ति से बैठा या लेटा हुआ मनुष्य प्रति मिनट 15 या 16 बार सांस लेता है।
  • नवजात शिशु प्रति मिनट लगभग 45 बार सांस लेता है और 6 साल का बच्चा लगभग 25 बार सांस लेता है।
  • एक बार सांस अन्दर लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि.लि. हवा अन्दर ले जाता है।
  • हमारे शरीर में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों (endocrine glands) से हार्मोन्स पैदा होते हैं।
  • हमारे शरीर में तापमान का नियंत्रण मस्तिष्क के हाईयलमस नामक भाग से होता है।
  • रक्त की सफेद कोशिकायें (WBC) इन्फेक्शन से लड़कर उसे समाप्त करने का काम करती है।
  • आंख के भीतर प्रकाश के प्रति संवेदनशील अंग का नाम रेटिना (retina) है।
  • छींकते समय आंख खुली नहीं रखी जा सकतीं।
  • हमारे शरीर में पित्त (bile) यकृत (liver) में बनता है और गाल ब्लैडर (gall blader) में इकट्ठा रहता है।
  • शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण (blood circulation) में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।
  • कोशिकाओं तक आक्सीजन पहुंचाने का काम हेमोग्लोविन (haemoglobin) करता है।
  • शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 लाख कोशिकायें नष्ट होती हैं।
  • व्यायाम, कड़े परिश्रम और उत्तेजना के समय धड़कन बढ़ जाती है।
  • एक सामान्य वयस्क पुरुष के शरीर में लगभग 4.5 से 5 लीटर रक्त होता है।
  • मनुष्य के रक्त को चार वर्गों में बांटा गया है – A, B, AB और O ।
  • जिस व्यक्ति का रक्त O वर्ग का हो, वह सभी वर्गों के रक्त वालों को अपना रक्त दे सकता है।
  • शरीर में रक्त की लाल कोशिकायें बोन मैरो (bone marrow) में पैदा होती है।
  • शरीर में रक्त को जमने में मदद करने वाला पदार्थ फिब्रिनोजिन (fibrinogen) है।
  • हमारे कान में लेब्रिन्थ नाम का अंग है, जिसमें पेरीलिम्फ नामक तरल पदार्थ होता है, जो हमारे शरीर के संतुलन को नियमित करता है।
  • शरीर में सबसे दृढ़ (मजबूत) तत्त्व दांतों का एनामिल होता है।

 

    Facebook Share        
       
  • asked 2 years ago
  • viewed 748 times
  • active 2 years ago

Top Rated Blogs