• support@answerspoint.com

सह-अभाज्य संख्या किसे कहते है ?

29362

सह-अभाज्य संख्या के बारे में उदहारण के साथ बिस्तृत्व जानकारी दे|

1Answer


0

सह अभाज्य संख्याएं उन संख्याओं को कहा जाता है जिनका उभयनिष्ठ गुणनखंड केवल 1 हो,

उदाहरण के लिए हम 14  तथा 15 लेते  है

14 के भाजक: 1,2,7,14
15 के भाजक: 1,3,5,15

यहां से हम देख सकते हैं की 14  तथा 15  के गुणनखंड मे 1 के अतिरिक्त कोई भी संख्या उभयनिष्ठ नहीं है अतः 14  तथा 15  में उभयनिष्ठ गुणनखंड केवल 1 है अतः 14  तथा 15 सह अभाज्य संख्याएं हैं

NOTE : यह आवश्यक नहीं है की सह अभाज्य संख्याओं में दोनों संख्याएं अभाज्य ही हो 2 भाज्य संख्याएं भी सह अभाज्य संख्याएं हो सकती हैं जैसे 8 तथा 15 यहां दोनों संख्याएं ही भाज्य हैं परंतु उनके उभयनिष्ठ गुणनखंड में केवल 1 ही है अतः यह दोनों संख्याएं भी सह अभाज्य संख्याएं हैं अतः यह आवश्यक नहीं है की सह अभाज्य संख्याओं में दोनों संख्याएं अथवा एक संख्या अभाज्य हो

  • answered 4 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • asked 4 years ago
  • viewed 29362 times
  • active 4 years ago

Best Rated Questions